न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सचिन तेंदुलकर से बधाई मिलने के बाद विराट ने बताया कब लगाएंगे 50वाँ शतक

सचिन तेंदुलकर से बधाई मिलने के बाद विराट कोहली ने उनका धन्यवाद अदा किया और कहा कि वह मेंरे लिए हमेशा ही नंबर एक बल्लेबाज रहेंगे चाहे कुछ भी हो जाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 06 Nov 2023 4:10:57

सचिन तेंदुलकर से बधाई मिलने के बाद विराट ने बताया कब लगाएंगे 50वाँ शतक

रविवार 5 नवम्बर को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का विश्व कप का 36वाँ मुकाबला भारतीय क्रिकेट इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ गया जब इस मैच में टीम इंडिया के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली ने अपने एक दिवसीय क्रिकेट का 49वाँ शतक लगाने के साथ ही क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को मिली 243 रन की बड़ी जीत में बड़ी भूमिका निभाई और नाबाद 101 रन की पारी खेली। कोहली को वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने के लिए सिर्फ एक सेंचुरी की जरूरत है और इसके बाद वह सचिन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। कोहली की इस बड़ी उपलब्धि के बाद सचिन तेंदुलकर ने उन्हें एक्स पर बधाई दी और लिखा कि मैं उम्मीद करता हूं कि आप जल्दी ही वनडे का 50वां शतक लगा देंगे।

कोहली ने बताया कब लगाएंगे 50वां वनडे शतक

सचिन तेंदुलकर से बधाई मिलने के बाद विराट कोहली ने उनका धन्यवाद अदा किया और कहा कि वह मेंरे लिए हमेशा ही नंबर एक बल्लेबाज रहेंगे चाहे कुछ भी हो जाए। मैं अपनी टीम के लिए ऐसी ही चीजें करने की इच्छा रखता हूं क्योंकि अगर मैं ऐसा करता हूं तो इसका मतलब है कि हमारे जीतने की अच्छी संभावना है। इसलिए मैं इस वर्ल्ड कप में इसे कुछ और बार (शतक लगाना) करना पसंद करूंगा, खासकर सेमीफाइनल और फाइनल में (फिर उन्होंने फिंगर क्रॉस किया)।

विराट कोहली ने अपना 49वां शतक अपने 35वें जन्मदिन के मौके पर लगाने के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं ऐसा नहीं हूं जो अपने बर्थडे पर बहुत उत्साहित था। मैं अच्छा खेलने की कोशिश करता हूं और इसके जरिए दूसरों को भी खुश करता हूं। मुझे खुशी है कि मैंने टीम के लिए अच्छी पारी खेली, हम जीते और हर कोई खुश था। यह मेरे हर क्रिकेट फैंस के लिए मेरे बर्थडे पर रिटर्न गिफ्ट है। आपको बता दें कि कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने 121 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए थे और टीम इंडिया ने इस मैच में 50 ओवर में 5 विकेट पर 326 रन बनाए थे। इसके जवाब में प्रोटियाज 83 रन पर ऑलआउट हो गए और भारत को वनडे में रनों के लिहाज से साउथ अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत