न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पठान भाईयों के बाद क्रिकेट में दिखा खान भाईयों का जलवा, एक ने इंग्लैंड लायंस व दूसरे ने लगाई अंडर-19 विश्व कप में सेंचुरी

एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट में दो भाईयों का जलवा देखने को मिला है। यह दोनों खान भाई हैं। एक तरफ भारतीय टीम अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट मैच खेल रही है, तो दूसरी ओर अंडर-19 के साथ भारत की ए टीम भी गदर मचा रही है। इन दोनों ही मुकाबलों में दो सगे भाइयों ने तूफानी अंदाज में बैटिंग की और ताबड़तोड़ शतक जड़ दिए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 25 Jan 2024 6:57:57

पठान भाईयों के बाद क्रिकेट में दिखा खान भाईयों का जलवा, एक ने इंग्लैंड लायंस व दूसरे ने लगाई अंडर-19 विश्व कप में सेंचुरी

एक दौर में भारतीय क्रिकेट में पठान बंधुओं का काफी बोलबाला था। युसुफ पठान और इरफान पठान। एक अपने बल्ले से जलवा दिखाता तो दूसरा अपनी गेंदबाजी से। एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट में दो भाईयों का जलवा देखने को मिला है। यह दोनों खान भाई हैं। एक तरफ भारतीय टीम अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट मैच खेल रही है, तो दूसरी ओर अंडर-19 के साथ भारत की ए टीम भी गदर मचा रही है। इन दोनों ही मुकाबलों में दो सगे भाइयों ने तूफानी अंदाज में बैटिंग की और ताबड़तोड़ शतक जड़ दिए।

यह दोनों सगे भाई सरफराज खान और मुशीर खान हैं। 26 साल के सरफराज इस समय भारत-ए टीम के लिए खेल रहे हैं। जबकि 18 साल के मुशीर इस समय अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। सबसे पहले सरफराज ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा।

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ सरफराज का शतक

भारत-ए और इंग्लैंड लायंस के बीच अहमदाबाद में दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इसी दौरान सरफराज ने 160 गेंदों पर 161 रनों की पारी खेली। इस दौरान 5 छक्के और 18 चौके जमाए। इस पारी के दम पर भारतीय-ए टीम ने पहली पारी में 493 रनों का बड़ा स्कोर बनाया।

जबकि इस 4 दिवसीय टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड लायंस की टीम पहली पारी में 152 रनों पर सिमट गई थी। इस तरह दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय-ए टीम ने 341 रनों की बढ़त बना ली है। मैच में सरफराज के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 105 रनों की पारी खेली।

इसके बाद मुशीर ने जमाया वर्ल्ड कप में शतक

सरफराज के बाद उनके छोटे भाई मुशीर ने अपना जलवा दिखाया। अंडर-19 वर्ल्ड कप में गुरुवार (25 जनवरी) को भारत और आयरलैंड के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट पर 301 रन बनाए।

इस पारी में मुशीर का बल्ला जमकर चला। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए मुशीर ने 106 गेंदों पर 118 रनों की शतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 9 चौके जमाए। मुशीर ने इस मैच में उदय सहारन के साथ अहम पार्टनरशिप भी की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 151 गेंदों पर 156 रनों की पार्टनरशिप की।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल