न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जेपी नड्डा से मिलने के बाद मीडिया से बोले बृजभूषण, कुश्ती से मेरा कोई लेना-देना नहीं है

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात के बाद साफ शब्दों में कहा कि मेरा कुश्ती से अब कोई लेना-देना नहीं है। निलंबन के बाद जो भी करना होगा वह कुश्ती महासंघ की कार्यकारिणी करेगी। मेरा उसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 24 Dec 2023 4:10:14

जेपी नड्डा से मिलने के बाद मीडिया से बोले बृजभूषण, कुश्ती से मेरा कोई लेना-देना नहीं है

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब कुछ देर पहले खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ की नई कार्यकारिणी को निलंबित कर दिया। साथ ही नये अध्यक्ष संजय सिंह के सभी फैसलों पर रोक लगा दी गई। कयास लगाए गए कि बृजभूषण ने इसी संदर्भ में नड्डा से मुलाकात की है, लेकिन उन्होंने मुलाकात के बाद साफ शब्दों में कहा कि मेरा कुश्ती से अब कोई लेना-देना नहीं है। निलंबन के बाद जो भी करना होगा वह कुश्ती महासंघ की कार्यकारिणी करेगी। मेरा उसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है।

महासंघ से मेरा कोई लेना-देना नहीं

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अब महासंघ के साथ जो कुछ भी होगा, वह उनकी चिंता का विषय नहीं है। खेल मंत्रालय ने निकाय को यह कहते हुए निलंबित किया है कि उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना अंडर-15 और अंडर-20 चैंपियनशिप की घोषणा कर दी गई। अगले आदेश तक महासंघ को निलंबित कर दिया गया है। 21 दिसंबर के चुनाव में बृजभूषण के करीबी संजय सिंह ने फेडरेशन का चुनाव जीता और प्रमुख बन गये। साक्षी मलिक ने इसके बाद संन्यास की घोषणा कर दी, जिससे विवाद उत्पन्न हो गया। दूसरे दिन बजरंग पुनिया ने चुनाव के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा और पद्मश्री लौटाने की घोषणा करते हुए सड़क पर ही पद्मश्री को रख दिया।

जेपी नड्डा से मुलाकात पर बृजभूषण की सफाई

जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए बृजभूषण ने कहा कि मेरे पास बहुत से दूसरे काम हैं। चुनाव नजदीक आ रहे हैं, हमें उसकी तैयारी करनी है। मैंने 12 साल तक काम किया है। समय बताएगा कि मैंने अच्छा किया या बुरा। एक तरह से मैंने कुश्ती से संन्यास ले लिया है यानी खुद को कुश्ती से अलग कर लिया है। अब जो भी करना होगा नवनिर्वाचित लोग करेंगे। चाहे डब्ल्यूएफआई को सरकार से बात करनी हो या अदालत जाना हो, इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं है।

संजय सिंह मेरे रिश्तेदार नहीं : बृजभूषण

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि महासंघ के नये अध्यक्ष संजय सिंह उनके करीबी तो हैं लेकिन रिश्तेदार नहीं हैं। कुश्ती से जुड़ा हर व्यक्ति मेरा करीबी है। नई संस्था ने एक आपातकालीन निर्णय लिया ताकि पहलवानों का एक साल बर्बाद न हो जाए। पिछले 11 महीनों में कोई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हुआ है। नड्डा से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि वह अपनी पार्टी के किसी भी राजनीतिक नेता से मिल सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल