Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टीम इंडिया से बाहर होने के बाद KKR में मिलेगा नया मौका, हेड कोच बन सकते हैं अभिषेक नायर

तीन बार की चैंपियन इस टीम को जल्द ही नया हेड कोच मिलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम में हाल ही में सहायक कोच रहे अभिषेक नायर अब केकेआर के नए हेड कोच के रूप में टीम से जुड़ सकते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 26 Oct 2025 2:52:06

टीम इंडिया से बाहर होने के बाद KKR में मिलेगा नया मौका, हेड कोच बन सकते हैं अभिषेक नायर

आईपीएल 2026 से पहले शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। तीन बार की चैंपियन इस टीम को जल्द ही नया हेड कोच मिलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम में हाल ही में सहायक कोच रहे अभिषेक नायर अब केकेआर के नए हेड कोच के रूप में टीम से जुड़ सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, केकेआर प्रबंधन ने वर्तमान हेड कोच चंद्रकांत पंडित से अलग होने का फैसला लिया है और उनके स्थान पर नायर को मौका देने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। उम्मीद है कि टीम इस घोषणा को जल्द ही आधिकारिक रूप से सार्वजनिक करेगी।

अभिषेक नायर का केकेआर से पुराना नाता रहा है। वह 2018 से 2024 तक टीम के साथ बतौर असिस्टेंट कोच जुड़े रहे हैं और इस दौरान उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को निखारने में अहम भूमिका निभाई थी। बाद में नायर ने गौतम गंभीर के साथ भारतीय टीम की कोचिंग यूनिट को ज्वाइन किया था। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के प्रदर्शन में गिरावट के बाद उन्हें कोचिंग पद से हटा दिया गया।

अब एक बार फिर नायर के पास केकेआर के साथ वापसी का सुनहरा अवसर है। इससे पहले वे ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के हेड कोच भी रह चुके हैं और कई दिग्गज खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे चुके हैं, जिनमें रोहित शर्मा, केएल राहुल, रिंकू सिंह, दिनेश कार्तिक, वरुण चक्रवर्ती और अंगकृष रघुवंशी जैसे नाम शामिल हैं।

जहाँ तक उनके क्रिकेट करियर की बात है, अभिषेक नायर भारत के लिए तीन वनडे मैच खेल चुके हैं। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में उन्होंने सीमित मौके में बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया। उन्होंने अपने करियर में 60 आईपीएल मैचों में हिस्सा लिया है, जिनमें 672 रन बनाए और 9 विकेट हासिल किए हैं।

अभिषेक नायर की यह संभावित नियुक्ति केकेआर के लिए एक नया अध्याय खोल सकती है, जहाँ टीम उनके अनुभव और रणनीतिक दृष्टिकोण का लाभ उठाते हुए एक बार फिर चैंपियन बनने की कोशिश करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology