न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10 साल बाद विदेशी धरती पर भारतीय पेसरों ने किया कमाल, सिराज व बुमराह ने हासिल की उपलब्धि

भारत के लिए 10 साल बाद किसी टेस्ट में ऐसा हुआ है जब विदेशी मैदान पर टीम के दो तेज गेंदबाजों ने छह-छह विकेट अपने नाम किए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 05 Jan 2024 6:20:50

10 साल बाद विदेशी धरती पर भारतीय पेसरों ने किया कमाल, सिराज व बुमराह ने हासिल की उपलब्धि

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने केपटाउन में शानदार जीत हासिल की। उसने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर सीरीज को 1-1 से ड्रॉ करा दिया। टीम इंडिया के लिए पहली पारी में सिराज ने छह विकेट लिए तो दूसरी पारी में यह जिम्मा बुमराह ने उठाया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। भारत के लिए 10 साल बाद किसी टेस्ट में ऐसा हुआ है जब विदेशी मैदान पर टीम के दो तेज गेंदबाजों ने छह-छह विकेट अपने नाम किए।

भारत के लिए इससे पहले सिर्फ एक बार ही दो तेज गेंदबाजों ने विदेशी जमीन पर एक टेस्ट में छह या उससे अधिक विकेट लिए थे। 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में भुवनेश्वर कुमार ने पहली पारी में छह और ईशांत शर्मा ने दूसरी पारी में सात विकेट लिए थे। टीम इंडिया उस मैच में 95 रन से जीती थी।

बुमराह ने की श्रीनाथ की बराबरी

जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका में तीसरी बार पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लिए हैं। इस मामले में उन्होंने जवागल श्रीनाथ की बराबरी कर ली। इसके अलावा वह दक्षिण अफ्रीका में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए। उनके 38 विकेट हो गए। अनिल कुंबले ने 45 और श्रीनाथ ने 43 विकेट लिए हैं।

सिराज और बुमराह ने ऐसे बरपाया कहर

सिराज ने पहली पारी में 15 रन देकर छह विकेट लिए थे। उनकी कातिलाना गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीकी टीम 55 रन पर ही ढेर हो गई थी। सिराज ने एडेन मार्करम, डीन एल्गर, टोनी डि जोर्जी, डेविड बेडिंघम, कायेल वेरेयेन और मार्को यानसेन को आउट किया था। दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष सात में छह बल्लेबाज उन्होंने ही आउट किया थे। वहीं, बुमराह ने दूसरी पारी में 61 रन देकर छह विकेट हासिल किए थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के मध्यक्रम और निचले क्रम को तहस-नहस कर दिया। बुमराह ने ट्रिस्टन स्टब्स, बेडिंघम, वेरेयेन, यानसेन, केशव महाराज और लुंगी एंगिडी को आउट किया।

मैच में क्या हुआ?

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। उनका निर्णय गलत साबित हुआ। पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की टीम 55 रन पर ही सिमट गई थी। उसके बाद भारत 153 रन पर ऑलआउट हो गया था। दोनों टीमों की पहली पारी मैच के पहले दिन ही समाप्त हो गई थी। मुकाबले के दूसरे दिन मेजबानों ने दूसरी पारी में 173 रन बनाए। इस तरह भारत को 79 रन का लक्ष्य मिला। उसने तीन विकेट के नुकसान पर इसे हासिल कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत