न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अफगानिस्तान ने लगाया अपने तीन खिलाड़ियों पर बैन, नहीं खेल सकते टी20 सीरीज और आईपीएल

भारत दौरे से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। एसीबी ने तीन खिलाड़ियों मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी और नवीन उल हक का सेंट्रल कॉन्टैक्ट को रोकते हुए उनके फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने पर बैन लगा दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 26 Dec 2023 2:59:28

अफगानिस्तान ने लगाया अपने तीन खिलाड़ियों पर बैन, नहीं खेल सकते टी20 सीरीज और आईपीएल

भारत दौरे से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। एसीबी ने तीन खिलाड़ियों मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी और नवीन उल हक का सेंट्रल कॉन्टैक्ट को रोकते हुए उनके फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने पर बैन लगा दिया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) का कहना है कि ये तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने की जगह अपने निजी हितों को प्राथमिकता दे रहे हैं। एसीबी ने इन तीनों के दो साल तक टी20 लीग खेलने के लिए एनओसी देने से भी साफ मना कर दिया है और आगामी टूर्नामेंट के लिए जो एनओसी मिली हैं, उन्हें भी रद्द कर दिया है। ऐसे में अब ये तीनों आईपीएल 2024 भी नहीं खेल सकेंगे।

एसीबी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी और नवीन उल हक ने हाल ही में 1 जनवरी 2024 से शुरू होने वाले वार्षिक सेंट्रल कॉन्टैक्ट से रिलीज करने की इच्छा जताई थी। इसके साथ ही तीनों ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने के लिए अनुमति मांगी थी। खिलाड़ियों के इस फैसले पर एसीबी ने नाराजगी जताते हुए सख्त निर्णय लिया है।

एसीबी ने इसलिए लिया कड़ा फैसला

एसीबी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि निजी हित साधने के लिए इन तीनों ने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट पर साइन नहीं किए। देश के लिए खेलने की जगह इन्होंने कमर्शियल लीग्स को प्राथमिकता दी। इस वजह से एसीबी ने इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का कड़ा फैसला किया है। ये निर्णय मूल मूल्यों, सिद्धांतों और राष्ट्रीय प्राथमिकता पर ध्यान केंद्रित करते हुए लिया गया है।

तीन फ्रेंचाइजियों को लगेगा झटका

गौरतलब है कि हाल ही में हुए आईपीएल 2024 ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुजीब उर रहमान को खरीदा था। जबकि नवीन उल हक लखनऊ सुपर जाएंट्स और फजलहक फारूकी को सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं। अगर इन तीनों खिलाड़ियों पर एसीबी ने बैन नहीं हटाया तो तीनों फ्रेंचाइजियों को ये बड़ा झटका होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत