न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने खोला पर्ची सेलिब्रेशन का राज, बोले - मैं रोज कुछ न कुछ लिखता हूँ

IPL 2025 में लगातार चार हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 246 रनों का पीछा कर रिकॉर्ड जीत दर्ज की। अभिषेक शर्मा ने शतक जड़ते हुए ऑरेंज आर्मी को जीत समर्पित की और प्लेयर ऑफ द मैच बने।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 13 Apr 2025 3:27:00

IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने खोला पर्ची सेलिब्रेशन का राज, बोले - मैं रोज कुछ न कुछ लिखता हूँ

आईपीएल 2025 में लगातार चार मैच में हार का सामना कर चुकी सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार (12 अप्रैल) को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में पंजाब किंग्स के सामने रिकॉर्ड जीत दर्ज की। इसके साथ ही टीम ने टूर्नामेंट में एक बार फिर वापसी के संकेत दे दिए हैं। पंजाब किंग्स के सामने 246 रनों का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 9 गेंद शेष रहते इस मैच को जीत लिया और दो बहुमूल्य अंक अर्जित किए।

अभिषेक शर्मा ने सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड के साथ 171 रनों की शानदार साझेदारी को अंजाम दिया और आईपीएल करियर में अपना पहला शतक जड़ा। 141 रनों की पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस शानदार पारी को खेलने के बाद उन्होंने इस जीत को ऑरेंज आर्मी को समर्पित किया। अपना शतक पूरा करने के बाद उन्होंने सिर से हेलमेट उतारा, बल्ले को साइड में करते हुए उन्होंने अपनी जेब से एक पर्ची निकाली। जिस पर लिखा था, 'यह ऑरेंज आर्मी के लिए है।'

पर्ची सेलिब्रेशन पर दिया बयान

अभिषेक शर्मा ने इस मैच के बाद कहा कि- आमतौर पर मैं सुबह उठता हूं और कुछ लिखता हूं। आज मेरे मन में एक विचार आया कि अगर मैं आज कुछ करता हूं, तो वह ऑरेंज आर्मी के लिए होगा। आज मेरा दिन था मैंने इसे आज लिखा और मेरे बल्ले से यह पारी निकली। अभिषेक ने इस मैच में आने वाले दबाव के बारे में खुलकर कहा कि- अगर मैं कहूं दबाव नहीं था, तो यह झूठ होगा। जाहिर है, अगर आप 3-4 पारियों तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं तो दबाव होता ही है। खासकर अगर आप मैच हार रहे हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि टीम में हर व्यक्ति पर थोड़ा दबाव होता है। हम चार मैच लगातार हार चुके थे। लेकिन, सभी की मानसिकता सकारात्मक थी। क्योंकि हर कोई धमाकेदार प्रदर्शन का इंतजार कर रहा था। सौभाग्य से हमने आज हमने शानदार प्रदर्शन किया।'

अभिषेक ने ट्रेविस हेड के साथ 171 रनों की ओपनिंग साझेदारी की और पंजाब किंग्स को मैच में वापसी का मौका नहीं दिया। हालांकि, अभिषेक को उनकी पारी के दौरान कई जीवनदान भी मिले।

पैट कमिंस ने बोला

अभिषेक की शानदार पारी पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि- मैं उनकी बल्लेबाजी का सबसे बड़ा प्रशंसक हूं। इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने के लिए हमने अपनी बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव नहीं किया। क्योंकि, हमें अपने खिलाड़ियों की क्षमता पर पूरा भरोसा है। आज हमारे खिलाड़ियों ने इसे साबित भी किया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत