न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और संजू सैमसन भी पीछे छूटे

आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा पहली गेंद पर आउट होकर चर्चा में आ गए। इसके साथ ही उन्होंने एक साल में सबसे ज्यादा डक का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया, जिससे रोहित शर्मा और संजू सैमसन भी पीछे छूट गए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 14 Apr 2026 8:42:13

अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और संजू सैमसन भी पीछे छूटे

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद सभी की निगाहें हैदराबाद की विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड पर टिकी थीं, लेकिन मुकाबले की शुरुआत ही बेहद निराशाजनक रही। पहली ही गेंद पर राजस्थान के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अभिषेक शर्मा को बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में डीप थर्ड मैन पर कैच आउट कर दिया, और वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसी के साथ अभिषेक शर्मा के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिसे उनके लिए बेहद खराब माना जा रहा है।

एक साल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज बने अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा के लिए साल 2026 टी20 क्रिकेट में बेहद कठिन साबित हो रहा है। टी20 वर्ल्ड कप से लेकर इस मुकाबले तक उनकी फॉर्म लगातार सवालों के घेरे में रही है। इसी दौरान वह टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से रोहित शर्मा और संजू सैमसन के नाम था, लेकिन अब अभिषेक ने दोनों को पीछे छोड़ते हुए अकेले शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो अभिषेक शर्मा ने साल 2026 में अब तक 18 टी20 मैचों में हिस्सा लिया है, जिसमें वह 7 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं। इनमें से 4 बार वह गोल्डन डक का शिकार भी बने हैं। दूसरी ओर रोहित शर्मा साल 2018 में 33 मैचों में 6 बार डक पर आउट हुए थे, जबकि संजू सैमसन ने साल 2024 में 32 पारियों में 6 बार शून्य पर विकेट गंवाया था। इस सूची में गुरकीरत सिंह मान भी शामिल हैं, जो साल 2013 में 19 पारियों में 5 बार डक पर आउट हुए थे।

साल 2026 में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन रहा बेहद निराशाजनक

आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज के तौर पर पहचाने जाने वाले अभिषेक शर्मा के लिए साल 2026 अब तक उम्मीदों के बिल्कुल उलट साबित हुआ है। इस पूरे साल उन्होंने 18 टी20 मैचों में हिस्सा लिया है और 18 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए केवल 452 रन ही बना पाए हैं। उनका औसत 26.58 का रहा है, जो उनके स्तर के खिलाड़ी के हिसाब से काफी कम माना जा रहा है।

इस दौरान उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है, हालांकि उन्होंने 5 अर्धशतक जरूर लगाए हैं। इसके बावजूद लगातार असफल शुरुआत और बार-बार शून्य पर आउट होना उनके फॉर्म पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है और टीम के लिए भी यह चिंता का विषय बनता जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत