न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एबी डिविलियर्स ने की भविष्यवाणी, विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने में सफल होगा यह बल्लेबाज

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के सबसे करीबी दोस्तों में शामिल एबी डिविलियर्स ने वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 26 Sep 2023 6:48:20

एबी डिविलियर्स ने की भविष्यवाणी, विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने में सफल होगा यह बल्लेबाज

नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के सबसे करीबी दोस्तों में शामिल एबी डिविलियर्स ने वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया है। एबी डिविलियर्स ने बताया कि उनके मुताबिक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी भारतीय होगा। हालांकि उन्होंने विराट कोहली का ही नहीं बल्कि युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम लिया।

शुभमन गिल को पसंद करते हैं डिविलियर्स

डिविलियर्स ने कहा कि शुभमन गिल में दुनिया के बेस्ट प्लेयर बनने की काबिलियत है। उन्होंने कहा, ‘गिल की तकनीक और स्टाइल बेसिक और सिंपल है। आप दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों के बारे में ऐसी ही बातें करते हैं। आपको स्टीव स्मिथ जैसे कम ही खिलाड़ी दिखेंगे जिनकी तकनीक अलग है।’

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाएंगे शुभमन गिल

उन्होंने आगे कहा, ‘शुभमन गिल काफी ट्रैडिशनल हैं। उनकी टेक्नीक सीधी है। वह बहुत अलग चीजें करने की कोशिश नहीं करते हैं। उनके अंदर बहुत ताकत है और वह समय पर गियर बदलते हैं ताकि बल्लेबाजों पर दबाव बनाया जा सके। वह बहुत युवा हैं लेकिन उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें बहुत अनुभव है। हम उसके बारे में लंबे समय तक सुनेंगे। मुझे लगता है कि वह वर्ल्ड कप में भारत के टॉप स्कोरर होंगे।’

अश्विन है बड़ा खतरा

एबी डिविलियर्स ने आर अश्विन को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि अश्विन का भारतीय टीम में होना बाकी टीमों के लिए खतरे की घंटी है। अश्विन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में जगह दी गई थी। उन्होंने कहा, ‘मुझे अश्विन के चयन पर भरोसा नहीं हो रहा था। यह बाकी टीमों के लिए अच्छी खबर नहीं है। वह स्मार्ट है और अनुभवी भी। उनके पास कमाल की स्किल है और वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही लिहाज से मैच को समझते हैं।

मिस्टर 360 डिग्री कहे जाने वाले इस दिग्गज ने आगे कहा, ‘उनका टीम में होना बहुत अच्छी बात है। मैं नहीं जानता कि उन्हें पहले ही टीम में क्यों शामिल नहीं किया गया। मैं उनका बड़ा फैन हूं। वह थोड़ा विवादित रहे हैं लेकिन वह जीत के लिए खेलते हैं। वह बड़े मैचों में अपनी छाप छोड़ते हैं।’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल