न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

5वां T20 मैच : बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 60 रन से रौंदा, सीरीज पर जमाया 4-1 से कब्जा

बांग्लादेश ने घर में बादशाहत साबित करते हुए 5 मैच की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से रौंद दिया। उसने सोमवार को यहां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 10 Aug 2021 10:28:25

5वां T20 मैच : बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 60 रन से रौंदा, सीरीज पर जमाया 4-1 से कब्जा

ढाका। बांग्लादेश ने घर में बादशाहत साबित करते हुए 5 मैच की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से रौंद दिया। उसने सोमवार को यहां खेले गए 5वें व अंतिम टी20 मैच में 60 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। हालांकि सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के पास उसके नियमित खिलाड़ी स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर और आरोन फिंच जैसे खिलाड़ी नहीं थे लेकिन इसके बावजूद बांग्लादेश की यह बड़ी उपलब्धि है। खास बात ये है कि पांचों मैच लो स्कोरिंग रहे। ऑपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को पिछले दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर भी सीरीज में 1-4 से ही मुंह की खानी पड़ी थी।

बांग्लादेश के बल्लेबाज भी नहीं चले, ओपनर नईम रहे टॉप स्कोरर

पांचवें टी20 मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 122 रन का साधारण स्कोर खड़ा किया। बांग्लादेश के छह बल्लेबाज दोहरे अंकों तक पहुंचे, लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। ओपनर मोहम्मद नईम ने 23 गेंदों पर एक चौके व एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 23 रन ठोके। कप्तान महमूदुल्ला ने 19, सौम्य सरकार ने 16, मेहदी हसन ने 13, शाकिब अल हसन ने 11 और आतिफ हुसैन ने 10 रन का योगदान दिया। विकेटकीपर नुरूल हसन ने 8 रन बनाए। नाथन एलिस व डेन क्रिस्टियन ने 2-2 और एश्टन एगर, एश्टन टर्नर व एडम जम्पा ने 1-1 विकेट लिया।

मैन ऑफ द मैच शाकिब की फिरकी में फंसे कंगारू

जवाब में कंगारू बल्लेबाजों ने बांग्लादेशी गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। मेहमान टीम 13.4 ओवर में 62 रन पर ही ढेर हो गई। यह ऑस्ट्रेलिया का इस फॉर्मेट में न्यूनतम स्कोर है। ओपनर विकेटकीपर कप्तान मैथ्यू वेड ने सर्वाधिक 22 रन जुटाए। उनकी 22 गेंदो की पारी में दो छक्के शुमार रहे। तीसरे नंबर पर उतरे बेन मैक्डरमॉट ने 17 रन बनाए। अन्य 9 बल्लेबाज 10 तक भी नहीं पहुंचे। हालांकि सबके सब खाता खोलने में सफल रहे। बाएं हाथ के स्पिनर शाकिब ने चार, मोहम्मद सैफुद्दीन ने तीन, नासुम अहमद ने दो और महमूदुल्ला ने एक विकेट चटकाया। शाकिब मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत