न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दलीप ट्रॉफी की 4 टीमों की घोषणा, रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं खेलेंगे

हालांकि उम्मीद जताई जा रही थी कि रोहित शर्मा और विराट कोहली भी इस टूर्नामेंट में खेलेंगे, लेकिन उनका नाम किसी भी टीम में शामिल नहीं किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 14 Aug 2024 6:16:06

दलीप ट्रॉफी की 4 टीमों की घोषणा, रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं खेलेंगे

दलीप ट्रॉफी के नए सीजन के लिए टीमों का ऐलान कर दिया गया है। पांच सितंबर से होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल चार टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी के स्क्वाड और कप्तान की घोषणा बीसीसीआई की ओर से कर दी गई है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही थी कि रोहित शर्मा और विराट कोहली भी इस टूर्नामेंट में खेलेंगे, लेकिन उनका नाम किसी भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। इतना ही नहीं कुछ और भी प्लेयर्स हैं, जो लगातार टीम इंडिया के लिए तो खेल रहे हैं, लेकिन दलीप ट्रॉफी के लिए उनका नाम नहीं है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के बारे में चर्चा थी कि वे दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई देंगे। इसका कारण ये भी था कि इस वक्त भारतीय टीम की कोई भी सीरीज नहीं है। सितंबर की 19 तारीख से भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट खेला जाना है, इससे पहले ये खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी खेल सकते थे, उन्हें मैच प्रैक्टिस मिल जाती, लेकिन अब टीमों के ऐलान के बाद साफ हो गया है कि रोहित और विराट कोहली दलीप ट्रॉफी नहीं खेल रहे हैं। इनके अलावा जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन, संजू सैसमन युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पांड्या का नाम भी किसी भी स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है।

अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा भी नहीं

इन बड़े नामों के अलावा अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा भी दलीप ट्रॉफी नहीं खेल रहे हैं, उनका नाम किसी भी स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है। ये दोनों खिलाड़ी पिछले लंबे वक्त से केवल टेस्ट ही खेल रहे थे, लेकिन अब उन्हें लगता है कि इस फॉर्मेट में भी भुला दिया गया है। देखना होगा कि ये दोनों प्लेयर्स क्या भारत की टेस्ट टीम में फिर से वापसी कर पाते हैं कि नहीं। बीसीसीआई की ओर से ऐलान किया गया है कि जो खिलाड़ी भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज के लिए चुने जाएंगे, वे दलीप ट्रॉफी को बीच में छोड़कर जा सकते हैं।

टीमें

टीम ए: शुबमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, अवेश खान, विदवथ कावेरप्पा, कुमार कुशाग्र, शास्वत रावत।

टीम बी:
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी*, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी , एन जगदीसन (डब्ल्यूके)।

टीम सी: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, बी इंद्रजीत, रितिक शौकीन, मानव सुथार, उमरान मलिक, विशाक विजयकुमार, अंशुल खंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मारकंडे, आर्यन जुयाल (डब्ल्यूके), संदीप वारियर।

टीम डी: श्रेयस लायर (सी), अथर्व तायडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, ईशान किशन (विकेटकीपर), रिकी भुई, सारांश जैन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, तुषार देशपांडे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल