न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Zomato Instant Food: 10 मिनट में डिलीवरी को लेकर हो रही आलोचना, फाउंडर ने बताया कैसे काम करेगी ये सर्विस

फूड डिलीवरी कंपनी Zomato अपने ताजा बिजनेस मॉडल को लेकर चर्चा में आ गई है। Zomato से अब खाना 10 मिनट में आपके घर पर पहुंच जाएगा। कंपनी ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी एक नई योजना की जानकारी दी। अपनी नई सर्विस Zomato Instant के तहत कंपनी 10 मिनट में फूड डिलीवर करेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Mar 2022 3:41:05

Zomato Instant Food: 10 मिनट में डिलीवरी को लेकर हो रही आलोचना, फाउंडर ने बताया कैसे काम करेगी ये सर्विस

फूड डिलीवरी कंपनी Zomato अपने ताजा बिजनेस मॉडल को लेकर चर्चा में आ गई है। Zomato से अब खाना 10 मिनट में आपके घर पर पहुंच जाएगा। कंपनी ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी एक नई योजना की जानकारी दी। अपनी नई सर्विस Zomato Instant के तहत कंपनी 10 मिनट में फूड डिलीवर करेगी। वहीं इस घोषणा से एक ओर जहां जोमैटो के बहुत सारे ग्राहक खुश हैं, तो वहीं सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस सर्विस को डिलीवरी पार्टनर के लिए खतरनाक बताया है। लोगों को इस बात की आशंका है कि इस सर्विस से डिलीवरी करने वाले लोगों पर प्रेशर बढ़ेगा। वे हड़बड़ी में डिलीवर करने का प्रयास करेंगे, जिससे रोड एक्सीडेंट का जोखिम बढ़ेगा। हालांकि कंपनी ऐसा नहीं मानती है। ऐसे में अब खुद जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने सामने आकर बताया कि 10 मिनट में खाने की डिलीवरी सेवा कैसे काम करेगी।

जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने ट्वीट किया, 'नमस्ते ट्विटर, सुप्रभात। मैं आपको केवल इस बारे में और बताना चाहता हूं कि 10 मिनट की डिलीवरी कैसे काम करती है और यह हमारे डिलीवरी पार्टनर के लिए 30 मिनट की डिलीवरी जितनी सुरक्षित कैसे है।'

कंपनी के फाउंडर ने लिखा, 'मुझे लगने लगा था कि जोमैटो का 30 मिनट की डिलीवरी का औसत समय बहुत ही स्लो है। अब यह चलन जल्द ही बाहर हो जाएगा। अगर हम इसे नहीं बदलते हैं तो कोई ये काम करेगा। टेक इंडस्ट्री में बने रहने का सिर्फ एक ही तरीका है इनोवेशन करना और आगे बढ़ना है।'

चुनिंदा फूड आइटम्स पर ही ऑफर

दीपिंदर गोयल ने बताया कि 10 मिनट में खाने पहुंचाने की सर्विस सिर्फ नजदीकी स्थानों और कुछ चुनिंदा फूड आइटम्स के लिए होगी। उन्होंने बताया कि यूजर 10 मिनट वाली हमारी सर्विस के तहत ब्रेड आमलेट, पोहा, कॉफी, चाय, बिरयानी, मोमोज, मैगी आदि जैसे फूड का ऑर्डर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ 10 मिनट में सेवा देने के लिए नए फूड स्टेशन तैयार कर रहे हैं।

दीपिंदर ने स्पष्ट किया, 'हम डिलीवरी पार्टनर पर तेजी से डिलीवरी करने का कोई दबाव नहीं डालते हैं। डिलीवरी लेट होने पर हम कोई जुर्माना भी नहीं लगाते। हम किसी की जिंदगी को जोखिम में नहीं डालते हैं। हम अपने डिलीवरी पार्टनर्स को सड़क सुरक्षा के बारे में शिक्षा देना जारी रखते हैं, और दुर्घटना और जीवन बीमा भी प्रदान करते हैं।'

कार्ति चिदंबरम में संसद में उठाया मामला

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के सांसद बेटे कार्ति चिदंबरम ने जोमैटो के इस सर्विस को वाहियात बताया और बोला कि यह डिलीवरी करने वाले लोगों पर बेकार में प्रेशर बढ़ाएगा। उन्होंने यह मामला संसद में भी उठाया और सरकार को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर