न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : शराब पीने के बाद दोस्तों में हुई तकरार, दो ने मिलकर तीसरे की ली जान

पुलिस ने हत्या के एक दिन बाद बुधवार को मृतक के दोनों दोस्तों गुरप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Jul 2021 3:52:08

पंजाब : शराब पीने के बाद दोस्तों में हुई तकरार, दो ने मिलकर तीसरे की ली जान

शराब का नशा इंसान को शैतान बना देता हैं जिसका एक नजारा देखने को मिला पंजाब के बठिंडा जिले के गांव नगला में जहां शराब पीने के बाद दोस्तों में तकरार हो गई और दो दोस्तों ने मिलकर तीसरे दोस्त की जान ले ली। वारदात मंगलवार शाम की बताई जा रही है। मृतक की पहचान रणजीत सिंह निवासी गांव नगला के तौर पर हुई जिसकी ईंटों से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के एक दिन बाद बुधवार को मृतक के दोनों दोस्तों गुरप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने शव मिलने के बाद मंगलवार को ही मृतक की माता करनैल कौर के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। एसएसपी ने बताया कि बुधवार को जब पुलिस ने गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल करते हुए पूरा सच उगल दिया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने हत्या के मामले में गुरप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बुधवार को एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क ने बताया कि रणजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह आपस में दोस्त थे। मंगलवार को तीनों दोस्त गांव में किसी जगह पर शराब पी रहे थे। इसी दौरान गुरप्रीत सिंह और रणजीत सिंह के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई। तकरार के बाद गुस्से में आए गुरप्रीत सिंह ने अपने दोस्त रणजीत सिंह के सिर पर ईंटों से बार कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान अमृतपाल सिंह भी मौके पर मौजूद था। एसएसपी ने बताया कि गुरप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंह वारदात के बाद फरार हो गए थे। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची तलवंडी साबो पुलिस को शव के पास से एक मोबाइल फोन मिला। जिसकी जांच की तो पता चला कि फोन गुरप्रीत सिंह का है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार

चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल