न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: Operation Sindoor से पूरा हुआ इन महिलाओं का संकल्प, पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भरी मांग

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में चलाए गए आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन सिंदूर से पूरे देश में उत्सव का माहौल है। इस ऑपरेशन से बिहार के वैशाली जिले के कुछ महिलाओं का एक अनोखा व्रत पूरा हुआ है, जो लोकतंत्र की जन्मभूमि मानी जाती है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 07 May 2025 4:20:47

बिहार: Operation Sindoor से पूरा हुआ इन महिलाओं का संकल्प, पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भरी मांग

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में चलाए गए आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन सिंदूर से पूरे देश में उत्सव का माहौल है। इस ऑपरेशन से बिहार के वैशाली जिले के कुछ महिलाओं का एक अनोखा व्रत पूरा हुआ है, जो लोकतंत्र की जन्मभूमि मानी जाती है। इन महिलाओं ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की विधवाओं के साथ न्याय की मांग को लेकर अपने माथे पर सिंदूर न लगाने का संकल्प लिया था। इन महिलाओं ने 15 दिनों तक अपने माथे पर सिंदूर नहीं लगाया और इस व्रत को जारी रखा।

जब भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक मंगलवार रात को हुई, तो बुधवार सुबह 10 बजे हाजीपुर शहर के गांधी आश्रम में इन महिलाओं ने एक-दूसरे के माथे में सिंदूर भरकर अपना व्रत पूरा किया। इससे पहले, इन महिलाओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और मोहल्लों में टोली बनाकर सिंदूर लगाओ पर्व का संदेश दिया। गांधी आश्रम का मंच वह ऐतिहासिक स्थान है, जहां महात्मा गांधी और भगत सिंह ने देश की स्वतंत्रता के लिए आवाज उठाई थी।

इन महिलाओं का कहना है कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर से न केवल देश की सुरक्षा हुई है, बल्कि महिलाओं के सम्मान और अस्तित्व की भी रक्षा हुई है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि यदि पाकिस्तान ने फिर से कोई हरकत की तो महिलाएं चूड़ियां पहनकर नहीं बैठेंगी। वे भारत के अस्तित्व की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी भी लगाएंगी।

इस कार्यक्रम में हिंदू जागरण के क्षेत्र संयोजक विनोद कुमार यादव, इस्कॉन के प्रचारक सीता रामेश्वर दास, डॉक्टर यूं एस गौतम, सोनू, अशोक राय सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। हाजीपुर नगर में सिंदूर लगाओ अभियान चलाने वालीं बहनों में डॉक्टर अर्चना गौतम, यशोदा देवी, बेबी देवी, राधा कुमारी, मिलन कुमारी, बिंदु देवी, सुदामा देवी, सविता देवी, अनु देवी, सीमा कुमारी, शोभा देवी, नीलम देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल हुईं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जिन्हें जनता ने नकारा, वही अभिजीत दीपके के पसंदीदा CM, पूनावाला ने CJP पर कसा तंज
जिन्हें जनता ने नकारा, वही अभिजीत दीपके के पसंदीदा CM, पूनावाला ने CJP पर कसा तंज
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश