न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : बेटे को थप्पड़ मारने से नाराज पत्नी पांच साल की बेटी के साथ कूदी ट्रेन के आगे, दोनों की मौत

हरियाणा के पानीपत में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां बेटे को थप्पड़ मारने से नाराज पत्नी अपनी पांच साल की बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूद गई और अपनी जान दे दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Jul 2021 7:31:15

हरियाणा : बेटे को थप्पड़ मारने से नाराज पत्नी पांच साल की बेटी के साथ कूदी ट्रेन के आगे, दोनों की मौत

हरियाणा के पानीपत में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां बेटे को थप्पड़ मारने से नाराज पत्नी अपनी पांच साल की बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूद गई और अपनी जान दे दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार रात करीब एक बजे की है। जीआरपी थाना पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी थाना प्रभारी राजकुमार ने कहा कि रात करीब डेढ़ बजे जीआरपी थाना में ट्रेन ड्राइवर ने एक महिला और बच्चे के ट्रेन के आगे कूदने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। गुरुवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पति ने बताया कि पत्नी मानसिक रूप से परेशान रहती थी, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठा लिया।

गांव सिवाह निवासी जयपाल ने बताया कि वह राज मिस्त्री है। वह पत्नी मीनू (36) और बेटे मंजीत (14), साहिल (11) और बेटी राशि (5) के साथ रहता है। बुधवार को शाम करीब छह बजे उसने बड़े बेटे मंजीत को दूध की थैली लाने भेजा था। रात आठ बजे मंजीत बिना दूध की थैली लिए घर लौटा तो उसने डांट लगाते हुए बेटे को थप्पड़ मार दिया। इतने में पत्नी मीनू बीच में आ गई और बेटे पर दोबारा हाथ न उठाने के लिए कहा। इस पर पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। नाराज होकर मीनू बेटी राशि को लेकर घर से निकल गई। उन्हें सुबह छह बजे जीआरपी थाना पुलिस ने ट्रेन के आगे कूदकर पत्नी और बेटी के आत्महत्या करने की सूचना दी। वह सामान्य अस्पताल पहुंचे और शवों की शिनाख्त की।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?