न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गाँववालों के सामने पत्नी को निर्वस्त्र कर घुमाया, वीडियो वायरल, 3 गिरफ्तार

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावाद में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने ही गांव वालों के सामने महिला को 1 किमी तक दौड़ाया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 02 Sept 2023 11:24:14

गाँववालों के सामने पत्नी को निर्वस्त्र कर घुमाया, वीडियो वायरल, 3 गिरफ्तार

प्रतापगढ़। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावाद में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने ही गांव वालों के सामने महिला को 1 किमी तक दौड़ाया। घटना 31 अगस्त की है। शुक्रवार को VIDEO वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ।

SP अमित कुमार ने बताया कि महिला की शादी डेढ़ साल पहले ही इस गांव के युवक के साथ हुई थी। इस घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है।

महिला ने देर रात पुलिस में शिकायत की। इसके बाद FIR दर्ज की गई है। इसमें 14 लोगों के नाम हैं। पुलिस ने पति समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के प्रतापगढ़ में मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच विवाद के बाद कथित तौर पर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद बवाल मच गया। पुलिस ने गर्भवती आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना के मुख्य आरोपी सहित तीन को पकड़ा है।

इस मामले को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतापगढ़ की घटना को लेकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा है कि मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद के चलते महिला के साथ घटना हुई है। इसके दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाया जाएगा।

सीएम ने पुलिस महानिदेशक को मौके पर भेजने और इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सभ्य समाज में ऐसे अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। यह सुनिश्चित करेंगे कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाकर इन अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डाला जाए.

भाजपा ने सीएम गहलोत पर साधा निशाना

राजस्थान बीजेपी ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधा है। गहलोत राज्य के गृहमंत्री भी हैं। राजस्थान भाजपा प्रमुख ने गहलोत से गृह मंत्री पद से इस्तीफा देने और नारी शक्ति से माफी मांगने की मांग की है। राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 'आज राजस्थान फिर शर्मसार हुआ है। प्रतापगढ़ जिले के धरियावद तहसील में महिला उत्पीड़न की घटना के बारे में प्रशासन को जानकारी नहीं होना बताता है कि राजस्थान महिला उत्पीड़न और प्रताड़ना में नंबर 1 क्यों है।'

पुलिस ने जंगल से आरोपियों को पकड़ा, चोटें आईं

आरोपियों को शुक्रवार रात ही यह खबर लग गई थी कि पुलिस गिरफ्तार करने आ रही है। इसके बाद इन्होंने जंगल की तरफ भागने की कोशिश की। इससे इनके पैरों में चोटें आईं। हालांकि, पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की गई हैं।

मामले में सात आरोपी हिरासत में, तीन को किया गिरफ्तार

घटना को लेकर पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है, वहीं सात को हिरासत में लिया है। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ धारा 294 (अश्लील हरकत करना), 354 (महिलाओं पर हमला करना), 365 (अपहरण) और आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार तीन आरोपियों में पीड़िता का पति भी शामिल है।

महिला चीखती रही, किसी ने मदद नहीं की

जानकारी के अनुसार, शादी के छह महीने बाद महिला पड़ोस के गांव ऊपला कोटा के एक युवक के साथ चली गई थी। महिला साल भर बाद 30 अगस्त को जब युवक के साथ वापस लौटी, तो उसके ससुराल वाले उसे जबरन अपने गांव पहाड़ा ले आए।

इसके बाद पति ने गांव वालों के सामने ही उसके कपड़े उतारे और निर्वस्त्र कर घुमाया। जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें वह जोर-जोर से चीख रही है और छोड़ देने की गुहार लगा रही है। इस दौरान गांव के कई लोग सिर्फ देखते रहे और वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने पति को नहीं रोका। महिला छह महीने की गर्भवती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान-इजरायल तनाव: PM नेतन्याहू का बड़ा बयान, बोले- 'मुज्तबा खामेनेई की जिंदगी की कोई गारंटी नहीं'
ईरान-इजरायल तनाव: PM नेतन्याहू का बड़ा बयान, बोले- 'मुज्तबा खामेनेई की जिंदगी की कोई गारंटी नहीं'
'साफ-साफ बताएं कि आप जंग में किसके साथ हैं?', मुज्तबा खामेनेई ने पड़ोसी मुस्लिम देशों से किया सवाल
'साफ-साफ बताएं कि आप जंग में किसके साथ हैं?', मुज्तबा खामेनेई ने पड़ोसी मुस्लिम देशों से किया सवाल
अमेरिका का KC-135 विमान इराक में क्रैश, ईरान के साथ संघर्ष में चौथा प्लेन तबाह
अमेरिका का KC-135 विमान इराक में क्रैश, ईरान के साथ संघर्ष में चौथा प्लेन तबाह
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे
‘तेल-गैस ठिकानों पर हमला हुआ तो पूरे क्षेत्र में होगा महाविनाश’, ईरान का अमेरिका-इजरायल को कड़ा संदेश
‘तेल-गैस ठिकानों पर हमला हुआ तो पूरे क्षेत्र में होगा महाविनाश’, ईरान का अमेरिका-इजरायल को कड़ा संदेश
तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी
तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान
सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी