Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ममता बनर्जी के पैर में गंभीर चोटें, सांस फूलने और सीने में दर्द की शिकायत, 48 घंटे रहेंगी डॉक्टरों की निगरानी में

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को नंदीग्राम सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद चोटिल हो गईं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Mar 2021 8:45:37

ममता बनर्जी के पैर में गंभीर चोटें, सांस फूलने और सीने में दर्द की शिकायत, 48 घंटे रहेंगी डॉक्टरों की निगरानी में

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को नंदीग्राम सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद चोटिल हो गईं। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने सीएम से धक्का-मुक्की की, जिससे वो गिर पड़ीं। मुख्यमंत्री का बुधवार रात को राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएसकेएम अस्पताल में एक्सरे किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, ममता बनर्जी के दाएं पैर में सूजन है और गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत भी आ रही है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार के दौरान चार-पांच लोगों ने उनको धक्‍का दे दिया था, जिसकी वजह से उनकी ये हालत हुई है। वहीं सीएम को चोट लगने के बाद ही उनके सारे कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं। गुरुवार को टीएमसी घोषणा पत्र जारी करने वाली थी लेकिन अब वह कार्यक्रम भी टाल दिया गया है।
ममता का कोलकाता के एसएसकेएम अस्‍पताल में इलाज करने वाले डॉक्टरों ने उनकी तबीयत का हाल बताया है। डॉक्टरों की टीम ने प्रारंभिक जांच में पाया है पैर सहित ममता बनर्जी के शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें 48 घंटे तक कड़ी निगरानी में रखा जाएगा। सीएम का एसएसकेएम अस्पताल में एक्सरे और एमआरआइ किया गया है।

डॉक्टरों ने कहा कि सीएम को डिस्चार्ज करने से पहले हमें उनकी स्थित पर नजर रखने की जरूरत है।आईपीजीएमईआर और एसएसकेएम अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर डॉ। एम बंदोपाध्याय ने कहा, प्रारंभिक परीक्षा में ममता बनर्जी के शरीर पर कई गंभीर चोटें पाई गई हैं। उनके बाएं पैर के एंकल पर चोट हैं, दाहिने कंधे में चोट, हाथ और गर्दन में गंभीर चोट लगने का पता चला है। सीएम ने घटना के बाद से सीने में दर्द, सांस फूलने की भी शिकायत की है। उनको 48 घंटे तक कड़ी निगरानी में रखा जाएगा। इधर, ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने सीएम की अस्पताल में भर्ती वाली एक तस्वीर ट्वीट की है। अभिषेक ने लिखा है, 'भाजपा 2 मई को बंगाल के लोगों की शक्ति को देखने के बाद खुद को कोसेगी।' दरअसल 2 मई को चुनाव के नतीजे आने हैं।

वहीं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ घायल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हाल जानने बुधवार रात सरकारी एसएसकेएम अस्पताल पहुंचे। इस दौरान वहां उपस्थित सैंकड़ों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समर्थकों ने उनका विरोध करते हुए 'वापस जाओ' के नारे लगाए। राज्यपाल ने घटना को लेकर प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। धनखड़ ने घटना के थोड़ी देर बाद ही बनर्जी से फोन पर बात की थी और बाद में उन्हें यहां अस्पताल में देखने पहुंच गए। खबर है कि राज्यपाल करीब आधे घंटे तक मुख्यमंत्री के कक्ष में रहे और बनर्जी ने धनखड़ को घटना के बारे में जानकारी दी। धनखड़ ने ट्वीट किया, 'मामले में सुरक्षा के निदेशक और मुख्य सचिव से अपडेट मांगा है और स्वास्थ्य सचिव तथा अस्पताल के निदेशक से सभी सावधानियां बरतने का आग्रह किया है।' जब धनखड़ अस्पताल से वापस जा रहे थे तब भी उन्हें टीएमसी समर्थकों की नारेबाजी का सामना करना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका