न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में 23 नवंबर को नहीं पड़ेंगे वोट, देवउठनी एकादशी के चलते अब 25 नवंबर को होगा मतदान

चुनाव आयोग ने एक बयान जारी करते हुए कहा, विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों की ओर से मतदान की तारीख में बदलाव के लिए विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों में बात रखी गई थी, इसलिए तारीख बदली जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 11 Oct 2023 5:57:47

राजस्थान में 23 नवंबर को नहीं पड़ेंगे वोट, देवउठनी एकादशी के चलते अब 25 नवंबर को होगा मतदान

जयपुर। राजस्थान विधानसभा मतदान की तारीख अब 23 नवम्बर की जगह 25 नवम्बर कर दी गई है। कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग ने यह फैसला देवउठनी एकादशी को देखते हुए लिया है। चुनाव आयोग ने एक बयान जारी करते हुए कहा, “विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों की ओर से मतदान की तारीख में बदलाव के लिए विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों में बात रखी गई थी, इसलिए तारीख बदली जा रही है।” सोशल मीडिया पर तारीखों के ऐलान के बाद देवउठनी एकादशी के चलते 23 नवंबर को कम मतदान होने की आशंका भी जताई गई थी।

यह राजस्थान में शादी समारोह के लिए बड़ा मुहूर्त होता है। इस मुहूर्त पर राजस्थान में हजारों की संख्या में शादियां होती हैं। बड़ी संख्या में लोगों का एक शहर और गांव से दूसरे शहर तथा गांवों में आना जाना होता है। लिहाजा चुनाव आयोग की ओर से वोटिंग के लिए पूर्व में घोषित की गई 23 नंवबर की तारीख को बदले जाने की काफी मांग हो रही थी। इस बार भी राजस्थान मेंदेवउठनी एकादशी यानी 23 नंवबर को करीब 54 हजार शादियां होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शादियों के चलते मतदान प्रभावित होने की आशंका थी। शादियों में बड़ी संख्या में वाहनों के बिजी हो जाने के कारण प्रशासन के सामने वाहनों के अधिग्रहण की भी बड़ी समस्या होने की संभावना जताई जा रही थी।मतदान को लेकर आमजन भी काफी चिंतित था

वहीं आमजन भी इस बड़े मुहूर्त पर मतदान होने के कारण काफी चिंतित था। इसलिए चारों तरफ से इस तिथि को बदले जाने की मांग उठाई गई थी। कई जनप्रतिनिधियों ने भी इस ओर ध्यान दिलाया था। उसके बाद चुनाव आयोग ने सभी पक्षों को देखते हुए बुधवार को दोपहर में इसमें बदलाव किए जाने पर अपनी मुहर लगा दी।

अब यह होगा परिवर्तन

—अधिसूचना और नामांकन की शुरूआत : 30 अक्टूबर

—नामांकन की तारीख : 6 नवंबर

—नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी : 7 नवंबर

—नाम वापसी की आखिरी तारीख : 9 नवंबर

—मतदान : 25 नवंबर

—वोटों की गिनती : 3 दिसंबर

राजस्थान में विधानसभा की कुल दो सौ सीटें हैं। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 5.26 करोड़ है। इनमें से 2.73 करोड़ पुरुष और 2.51 करोड़ महिला मतदाता हैं। राज्य में इस बार 6.96 लाख नए मतदाता जुड़े हैं, जो पहली बार अपना वोट डालेंगे। राज्य में 5.61 लाख विशेष मतदाता हैं। इनको डाक मतपत्र के जरिए अपना मतदान करने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। राज्य में 17,241 वोटर ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 वर्ष से अधिक है। इसके अलावा 11.78 लाख मतदाताओं की उम्र 80 वर्ष से अधिक है।

मतदान की तिथि का ऐलान होते ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है। राज्य में भाजपा और कांग्रेस दो बड़े दल हैं। पिछले कई विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता इन्हीं दोनों दलों में से किसी एक के पास बारी-बारी से रहती है।

इस बीच राज्य में चुनावी हलचलें तेज हो गई हैं। राजस्थान में चुनाव की तारीख की घोषणा होने से पहले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए बिहार की तर्ज पर राज्य में जातीय जनगणना कराने की घोषणा कर दी। इससे पहले हाल ही में उन्होंने सूबे में 8 समाज कल्याण बोर्ड गठित करने का ऐलान किया था। उसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने राजस्थान में भी बिहार पैटर्न पर जातिगत योजना जनगणना करवाने का ऐलान किया। हालांकि गहलोत ने जातिगत जनगणना कराने का कोई तय समय नहीं बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट