न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नासिक में अवैध दरगाह हटाने पर भड़की हिंसा, पत्थरबाज़ी में 11 पुलिसकर्मी घायल, 5 वाहन क्षतिग्रस्त

महाराष्ट्र के नासिक जिले के द्वारका क्षेत्र में एक अवैध दरगाह को हटाने के दौरान उग्र हुई भीड़ ने पत्थरबाज़ी शुरू कर दी, जिसमें चार नगर निगम अधिकारी और 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और क्षेत्र में यातायात मार्ग बदलने पड़े। 1 अप्रैल को यह दरगाह अवैध घोषित की गई थी और अदालत ने इसे हटाने का आदेश दिया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 10:33:09

नासिक में अवैध दरगाह हटाने पर भड़की हिंसा, पत्थरबाज़ी में 11 पुलिसकर्मी घायल, 5 वाहन क्षतिग्रस्त

नासिक। मंगलवार देर रात महाराष्ट्र के नासिक जिले के द्वारका क्षेत्र स्थित काठे गली में उस समय तनाव फैल गया जब नगर निगम की टीम, पुलिस सुरक्षा के साथ एक अवैध घोषित दरगाह को हटाने पहुंची। इस कार्रवाई के दौरान अचानक भीड़ उग्र हो गई और पत्थरबाज़ी शुरू हो गई, जिसमें चार नगर निकाय अधिकारी और 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस घटना में पांच वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।

बिजली गुल होते ही हमला, भीड़ ने लिया फायदा

घटना मंगलवार आधी रात के करीब की है। इलाके में बिजली गुल थी और इसी का फायदा उठाकर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और भीड़ ने पत्थरबाज़ी शुरू कर दी। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

अदालत ने दरगाह को बताया था अवैध, पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

नासिक नगर निगम ने 1 अप्रैल को इस दरगाह को अवैध निर्माण घोषित करते हुए 15 दिन के भीतर स्वयं हटाने का नोटिस जारी किया था। तय समयसीमा के बाद बुधवार तड़के नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ वहां पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

इससे पहले, 22 फरवरी को भी निगम ने इसी क्षेत्र में कई अवैध धार्मिक संरचनाओं पर बुलडोजर चलाया था। इसके बाद स्थानीय अदालत ने भी इस दरगाह को गैरकानूनी करार देते हुए पूर्ण रूप से हटाने का आदेश दिया था, जिसके पालन में यह कार्रवाई की गई।

सुरक्षा के मद्देनज़र यातायात मार्ग बदले गए

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और एहतियातन क्षेत्र के यातायात मार्गों में बदलाव किया गया है। पुलिस ने बताया कि करीब 500 जवानों की तैनाती के बावजूद भीड़ में से 400 से अधिक लोगों ने हिंसा का रास्ता अपनाया।

पहले भी उठ चुकी है मंदिर निर्माण की मांग

इस वर्ष फरवरी में सकल हिंदू समाज नामक संगठन ने इस दरगाह को हटाकर वहां हनुमान मंदिर बनाने की मांग की थी। 22 फरवरी को इस संबंध में एक बड़े आंदोलन की योजना थी, जिसे देखते हुए प्रशासन ने कर्फ्यू लागू किया था और कई साधु-संतों को एहतियातन हिरासत में लिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत