न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजपाल सिंह शेखावत को मनाने का काम वसुंधरा राजे को, जो नहीं माने उन्हें पार्टी से निकाला जाएगा

खास बात यह है कि पार्टी ने झोटवाड़ा से निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाले राजपाल सिंह शेखावत को मनाने की जिम्मेदारी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को सौंपी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 08 Nov 2023 3:22:06

राजपाल सिंह शेखावत को मनाने का काम वसुंधरा राजे को, जो नहीं माने उन्हें पार्टी से निकाला जाएगा

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनावों में भाजपा को अपने ही बागी उम्मीदवारों से खासा नुकसान होने की आशंका है। भाजपा के 33 बागी प्रत्याशियों ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। 6 नवम्बर को नामांकन भरने का काम पूरा होने के साथ ही भाजपा ने अब अपने रूठों को मनाने का काम शुरू कर दिया है। 9 नवम्बर तक प्रत्याशियों के नाम वापसी का अंतिम दिन है। भाजपा के बस दो ही दिन हैं जब वो अपने रूठों को मना सकती है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने सोच रखा है जो नहीं मानेंगे उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

राजपाल सिंह शेखावत को मनाने का काम वसुंधरा

खास बात यह है कि पार्टी ने झोटवाड़ा से निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाले राजपाल सिंह शेखावत को मनाने की जिम्मेदारी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को सौंपी है। राजपाल को राजे के सबसे करीबी नेताओं में गिना जाता है। पार्टी ने इस बार राजे के तीनों करीबी राजपाल, अशोक परनामी और युनूस खान को टिकट नहीं दिया है। इसके अलावा भूपेन्द्र यादव को तिजारा, राजेन्द्र राठौड़ को चित्तौड़गढ़ सीट की जिम्मेदारी दे रखी है। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी भी बागियों को मनाने में जुटे हैं।

इसके अलावा स्थानीय नेताओं और जिलाध्यक्षों के जरिए भी बागियों से संपर्क किया जा रहा है। कोर कमेटी के नेताओं के साथ प्रदेश के नेता भी जुट गए हैं। पार्टी अब तक चित्तौड़गढ़ सीट से निर्दलीय नामांकन भरने वाले विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या को मनाने को लेकर आक्या से बातचीत कर चुकी है। सांचौर से जीवाराम चौधरी, झोटवाड़ा से राजपाल सिंह शेखावत, कोटपूतली से मुकेश गोयल, शिव से रविन्द्र सिंह, शाहपुरा से कैलाश मेघवाल, खंडेला से बंशीधर बाजिया सहित अन्य बागी हुए नेताओं से भी बात करने का दावा किया जा रहा है।

कांग्रेस-भाजपा में बागी

ऐसा नहीं है कि बागियों की संख्या और उन्हें मनाने का ज़ोर किसी एक पार्टी में ही लग रहा है। जितने बागी नेता कांग्रेस में हैं लगभग उतने ही भाजपा में हैं। एक आंकलन के अनुसार पूरे प्रदेश में ऐसी करीब 33 से ज्यादा सीटें हैं जहां बागी भाजपा-कांग्रेस का गणित बिगाड़ रहे हैं।

यही कारण है कि इन रूठे बागियों को मनाने के लिए दोनों दलों ने अपने 'चाणक्य’ मैदान में उतारे हैं। दोनों दलों के नेताओं ने मंगलवार को प्रत्याशियों से यही फीडबैक लिया कि कौन सा बागी उन्हें नुकसान पहुंचा रहा है और किस बागी के जातिगत समीकरणों से फायदा है।

डैमेज कंट्रोल कमेटी फेल

पार्टी ने कैलाश चौधरी, राजेंद्र गहलोत और नारायण पंचारिया की एक डैमेज कंट्रोल कमेटी भी बनाई थी। मगर यह कमेटी फेल रही। हाल यह है कि चौधरी अपने क्षेत्र के बागियों तक को नहीं मना पाए। जिसके चलते सोनाराम चौधरी कांग्रेस में चले गए। जालम सिंह रावलोत, तरूण राय कागा आरएलपी से चुनाव लड़ रहे हैं। रविन्द्र सिंह भाटी बागी हो गए, प्रियंका चौधरी को भी वे नहीं मना पाए, जिसके चलते पार्टी ने अन्य नेताओं को अब जिम्मेदारियाँ दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट