न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ज्ञानवापी मामले में आज नहीं होगी सुनवाई, हड़ताल पर हैं वाराणसी कोर्ट के वकील

आज दी बनारस बार एसोसिएशन और दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के वकील हड़ताल पर रहेंगे जिसकी वजह से वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आज कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकेगी। कोर्ट आज अगली तारीख दे सकते हैं। आज वादिनी महिला की आपत्ति और शासकीय अधिवक्ता के प्रार्थना पत्र पर सिविल जज सीनियर डिविजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत में सुनवाई होनी थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 18 May 2022 10:23:22

ज्ञानवापी मामले में आज नहीं होगी सुनवाई, हड़ताल पर हैं वाराणसी कोर्ट के वकील

आज दी बनारस बार एसोसिएशन और दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के वकील हड़ताल पर रहेंगे जिसकी वजह से वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आज कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकेगी। कोर्ट आज अगली तारीख दे सकते हैं। आज वादिनी महिला की आपत्ति और शासकीय अधिवक्ता के प्रार्थना पत्र पर सिविल जज सीनियर डिविजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत में सुनवाई होनी थी।

दरअसल, वाराणसी में आज और 20 मई को प्रदेश लेवल की वकीलों की हड़ताल है। वकीलों के खिलाफ शासन के एक पत्र पर नाराजगी के चलते वकील हड़ताल पर हैं। वकीलों का आरोप है कि प्रदेश सरकार के विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल की ओर से DM को भेजे गए पत्र में उनकी मंशा वकीलों को अराजक संबोधित करने की है। वकीलों की हड़ताल का असर ज्ञानवापी मस्जिद केस की सुनवाई पर भी पड़ा है। आज मंदिर के बाकी हिस्सों के सर्वे और कथित शिवलिंग के चारों तरफ से दीवार हटाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई होनी थी।

किस मामले में आज होने वाली थी सुनवाई?

ज्ञानवापी का सर्वे निपट गया और सुप्रीम कोर्ट ने सिविल कोर्ट में आगे की सुनवाई पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया है। तो अब बारी है आगे के कुछ विवादों और मांगों को निपटाने की है। शिवलिंग मिल जाने के दावे के बाद अब श्रृंगार गौरी के सामने वाली दीवार हटाने की मांग की गई है। इस पर आज वाराणसी सिविल कोर्ट में सुनवाई होनी थी।

दिल्ली की रहने वाली राखी सिंह और बनारस की रहने वाली लक्ष्मी देवी, सीता साहू, मंजू व्यास और रेखा पाठक की ओर ने वाराणसी की सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में 18 अगस्त 2021 में एक याचिका दाखिल की। इसमें कहा गया कि ज्ञानवापी परिसर में हिंदू देवी-देवताओं का स्थान है। ऐसे में ज्ञानवापी परिसर में मां शृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन की अनुमति दी जाए। इसके साथ ही परिसर स्थित अन्य देवी-देवताओं की सुरक्षा के लिए सर्वे कराकर स्थिति स्पष्ट करने की बात भी याचिका में कही गई। मां शृंगार गौरी का मंदिर ज्ञानवापी के पिछले हिस्से में है। 1992 से पहले यहां नियमित दर्शन-पूजन होता था। बाद में सुरक्षा व अन्य कारणों के बंद होता चला गया। अभी साल में एक दिन चैत्र नवरात्र के दौरान ही मां शृंगार गौरी के दर्शन-पूजन की अनुमित होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप