Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वेल्डिंग बेल्ट से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, हुआ जोरदार धमाका, जान-माल की क्षति नहीं

अधिकारियों की जांच में पता चला कि वेल्डिंग बेल्ट टकराने के कारण यह धमाका हुआ। संयोगवश हादसे में जानमाल की कोई हानि नहीं हुई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 29 May 2024 7:40:59

वेल्डिंग बेल्ट से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, हुआ जोरदार धमाका, जान-माल की क्षति नहीं

मुरैना। मध्यप्रदेश में वंदे भारत एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। प्रदेश के मुरैनस में यह हादसा हुआ। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन में मुरैना रेलवे स्टेशन के पास जोरदार धमाका हुआ। वंदेभारत एक्सप्रेस में धमाका होते ही हड़कंप मच गया। धमाके की जोरदार आवाज से हर कोई कांप उठा। ट्रेन में बैठे यात्री दहशत से भर उठे। हालांकि वंदे भारत एक्सप्रेस बड़े हादसे से बच गई।

वंदे भारत एक्सप्रेस में धमाका होने के बाद रेलवे के अधिकारियों ने ट्रेन का निरीक्षण किया। अधिकारियों की जांच में पता चला कि वेल्डिंग बेल्ट टकराने के कारण यह धमाका हुआ। संयोगवश हादसे में जानमाल की कोई हानि नहीं हुई। इस हादसे के कारण रानी कमलापति हजरत निजामुद्दीन वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन लेट हो गई।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार भोपाल से दिल्ली जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस के साथ मुरैना रेलवे स्टेशन के पास शिकारपुर गेट के पास हादसा हुआ। यहां रेल पटरियों के मेंटेनेंस का काम चल रहा था। मेंटेनेंस के काम के लिए रखे उपकरण वंदेभारत एक्सप्रेस के ट्रैक पर आ गए। लोहे का भारी उपकरण वंदेभारत एक्सप्रेस से टकरा गया जिससे तेज धमाका हुआ।
टकराने से हुए तेज धमाके की आवाज सुनकर ट्रेन में बैठे यात्री डर गए। हादसे के कारण ट्रेन मुरैना में बहुत देर तक रुकी रही। वंदेभारत एक्सप्रेस का मुरैना स्टेशन पर स्टापेज नहीं है पर यहां करीब 40 मिनट तक ट्रेन को खड़ी रखना पड़ा। हादसे के कारण वंदेभारत ग्वालियर और आगरा स्टेशन पर 1 घंटा देरी से पहुंची। इधर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार के मुताबिक ब्रेक पाइप में खराबी आने से वंदेभारत एक्सप्रेस को रोका गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology