न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुजुर्गों और दिव्यांग तीर्थयात्रियों के लिए वैष्णो देवी यात्रा हुई आसान, श्राइन बोर्ड ने शुरू की यह सुविधा

अगर आप अपने बुजुर्ग माता-पिता को माता वैष्णो देवी के दर्शन कराने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी हो सकती है। अब श्राइन बोर्ड ने वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग तीर्थयात्रियों के लिए समर्पित हेलीकॉप्टर कोटा की सुविधा शुरू की है, जिससे यात्रा और भी सुविधाजनक हो जाए

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 01 Feb 2025 9:18:41

बुजुर्गों और दिव्यांग तीर्थयात्रियों के लिए वैष्णो देवी यात्रा हुई आसान, श्राइन बोर्ड ने शुरू की यह सुविधा

अगर आप अपने बुजुर्ग माता-पिता को माता वैष्णो देवी के दर्शन कराने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी हो सकती है। अब श्राइन बोर्ड ने वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग तीर्थयात्रियों के लिए 'समर्पित हेलीकॉप्टर कोटा' की सुविधा शुरू की है, जिससे यात्रा और भी सुविधाजनक हो जाएगी।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने बताया कि यह पहल तीर्थयात्रियों की यात्रा को अधिक सुगम और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने बताया कि इस कोटा की बुकिंग श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर शनिवार से उपलब्ध होगी।

वरिष्ठ नागरिकों की मांग पर लिया गया फैसला

श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने कहा कि बोर्ड हमेशा तीर्थयात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नई सुविधाएं शुरू करने और मौजूदा बुनियादी ढांचे को उन्नत करने पर ध्यान देता है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिक मंच की ओर से लंबे समय से अलग हेलीकॉप्टर बुकिंग कोटा की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।

इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि बैटरी कार बुकिंग के लिए भी इसी तरह का कोटा लागू किया गया था, जिससे तीर्थयात्रियों को और अधिक सुविधा मिल रही है। अब यह नया हेलीकॉप्टर कोटा बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों के लिए वैष्णो देवी की यात्रा को और आसान बना देगा।

इससे पहले रोपवे की हुई थी शुरुआत

इससे पहले वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने रोपवे की शुरुआत की थी, जिससे बुजुर्ग और दिव्यांग तीर्थयात्रियों को माता के दर्शन में काफी सहूलियत मिली। 14 किमी का पैदल मार्ग महज छह मिनट में होने लगा। इस रोपवे से न केवल समय बचा, बल्कि यात्रियों को थकान में भी राहत मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?