न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ: 10 करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर बेटा बना खूनी, पहली गोली सीने में और दूसरी पीठ पर मारी; गिरफ्तार

मेरठ में 24 जुलाई 2021 को हुई प्रॉपर्टी डीलर सुक्रमपाल सिंह (65) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या उसके बड़े बेटे रोहित उर्फ मोंटू ने की थी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Jul 2021 12:07:45

मेरठ: 10 करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर बेटा बना खूनी, पहली गोली सीने में और दूसरी पीठ पर मारी; गिरफ्तार

मेरठ में 24 जुलाई 2021 को हुई प्रॉपर्टी डीलर सुक्रमपाल सिंह (65) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या उसके बड़े बेटे रोहित उर्फ मोंटू ने की थी। पुलिस को बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि मेरे पिता पर 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। जो सारी संपत्ति वह अपनी बेटी और दामाद के नाम करना चाहते थे। इसलिए ही पिता को मौत के घाट उतारा।

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र के नंगलाताशी निवासी सुक्रमपाल चौधरी (65) प्रोपर्टी का काम करते थे। 24 जुलाई 2021 को बड़ा बेटा रोहित उर्फ मोंटू अपने पिता को कार से लेकर गया था। उसके बाद बेटे ने कंकरखेड़ा क्षेत्र में यूवी क्लब के पास ले जाकर पिता के सीने में पहली गोली मारी इसके बाद पीठ पर दूसरी गोली मारी। जिससे सुक्रमपाल की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी बेटा पिता की लाश को वही छोड़कर कार के शीशे बंद कर फरार हो गया।

2 माह से कर रहा था प्लानिंग

पुलिस को पूछताछ में रोहित उर्फ मोंटू ने बताया कि पिता की हत्या के लिए करीब 2 माह से प्लानिंग बना रहा था। जहां 50 हजार रुपए में रोहित उर्फ मोंटू ने अपने साथी भदौड़ा गांव निवासी देवेंद्र को भी साथ लिया। रोहित ने बताया कि तमंचा मैं लंबे समय से अपने साथ रखता था।

रोहित उर्फ मोंटू के गलत आचरण और शराब पीने के चलते सुक्रमपाल ने उसे प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया था। जहां प्रोपर्टी डीलर अपनी पत्नी कुसुम के साथ रहने लगे थे। वही प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी बड़ी बेटी और दामाद को भी अपने पास घर मे ही रख लिया। यहीं से रोहित उर्फ मोंटू को लगा कि मेरा पिता सारी संपत्ति अपनी बेटी व दामाद के नाम करने की फिराक में हैं।

24 जुलाई को रोहित ने अपने दोस्त देवेंद्र के साथ पहले शराब पी और उसके बाद घर पहुंचा। जहां रोहित उर्फ मोंटू अपने छोटे भाई की गाड़ी से पिता को शहर में लेकर पहुंचा लेकिन घर से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर ही पिता के सीने में तमंचे से सटाकर गोली मार दी। प्रॉपर्टी डीलर कार में मुँह के बल नीचे गिर पड़े, तभी रोहित ने तमंचे से दूसरी गोली अपने पिता की पीठ में उतार दी।

सुक्रमपाल के छोटे बेटे रवि चौधरी की 6 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। करीब 5 साल पहले सुक्रमपाल ने बड़े बेटे रोहित को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था। सुक्रमपाल ने अपनी बड़ी बेटी रीता व दामाद मोहित को अपने साथ रख लिया। रोहित को शक था कि मेरा पिता 10 करोड़ रुपए के प्लॉट व गांव की जमीन को बेटी रीता व दामाद के नाम करना चाहते हैं। इसी को लेकर रोहित परेशान रहता था।

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा तपेश्वर सागर का कहना है की पूछताछ में रोहित उर्फ मोंटू ने बताया कि मेरे पिता के नाम पर नंगलाताशी में 10 एकड़ जमीन है। इसके अलावा 5 हजार मीटर जमीन में कॉलोनी काटने का काम चल रहा था। करीब एक करोड़ से ज्यादा की कीमत के प्लाट व मकान हैं। रोहित के बताए कि मेरा पिता करीब 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति को अपनी बड़ी बेटी के नाम करना चाहते थे। मैंने कई बार मना भी किया था। लेकिन मां कुसुम भी मेरे पिता का पक्ष लेती थी।

पिता की हत्या का कोई दुख नहीं

रोहित ने बताया कि मुझे पिता की हत्या करने का कोई भी दुख नहीं है, क्योंकि सारी संपत्ति मेरे नाम ही आएगी। बेटे ने यह भी बताया कि अगर मैं पिता की हत्या नहीं करता तो वे मेरी हत्या भी करा सकते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात