न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PUBG Murder 'प्रॉपर्टी डीलर और मम्मी के बीच थे संबंध...', पिता के इशारे पर बेटे ने मारा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए PUBG हत्याकांड में लगातार एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। मां साधना सिंह की हत्या के पीछे PUBG गेम वजह नहीं थी। ये थ्योरी पुलिस की गढ़ी हुई है। नाबालिग बेटा अब घर में 'तीसरे शख्स' की एंट्री के चलते मां की हत्या को जायज ठहरा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Jun 2022 9:30:54

PUBG Murder  'प्रॉपर्टी डीलर और मम्मी के बीच थे संबंध...', पिता के इशारे पर बेटे ने मारा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए PUBG हत्याकांड में लगातार एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। मां साधना सिंह की हत्या के पीछे PUBG गेम वजह नहीं थी। ये थ्योरी पुलिस की गढ़ी हुई है। नाबालिग बेटा अब घर में 'तीसरे शख्स' की एंट्री के चलते मां की हत्या को जायज ठहरा रहा है। बेटा एक बड़े बिल्डर के घर में आने-जाने से परेशान था। उसने आसनसोल में तैनात अपने फौजी पिता को मां की बिल्डर से दोस्ती के बारे में बताया भी था। पिता ने कहा, 'मैं वहां होता तो बिल्डर और तुम्हारी मां, दोनों को गोली मार देता। अब जो तुम्हें समझ में आए वो करो।' पिता से मिले इस इशारे के बाद बेटे ने मां की हत्या का तानाबाना बुन लिया। साधना के मर्डर के बाद बिल्डर पर आंच न आए, इसके लिए पुलिस ने PUBG की थ्योरी गढ़ डाली।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके के नाबालिग ने अपनी मां को महज इस बात के लिए गोली मारकर कत्ल कर दिया कि उसको रोका-टोका किया जाता था। समय गुजरता गया ,धीरे-धीरे आगे बढ़ा तो इसमें नए खुलासे होने लगे और अब इस केस में तीसरे शख्स की एंट्री हुई है, जिसकी वजह से यह पूरी हत्या की रूपरेखा तैयार हुई थी।

आरोपी नाबालिग बेटे ने बाल कल्याण समिति (CWC) की पूछताछ में बताया, 'जब पापा नहीं होते थे, तब मम्मी से मिलने प्रॉपर्टी डीलर वाले अंकल आते थे। यह देखकर मुझे बहुत बुरा लगता था। मैंने इस बात की शिकायत एक दिन पापा से कर दी। जिसके बाद पापा और मम्मी के बीच जमकर लड़ाई हुई। इसके बाद मम्मी ने मुझे खूब मारा। तभी से मेरे मन में अंदर से गुस्सा भरा था।'

आरोपी नाबालिग बेटे ने बताया, 'प्रॉपर्टी डीलर अंकल एक दिन घर डिनर पर आए। यह मुझे नागवार गुजरा। मैंने खाना नहीं खाया। जिसकी शिकायत मैं फिर पापा से की। इसकी वजह से मां ने मेरा फोन छीन लिया था और जमकर मेरी पिटाई की। पापा से मैंने कहा कि मुझे यह सब पसंद नहीं है। तो पापा ने कहा, 'मैं होता तो पिस्टल उठाकर गोली मार देता।' बेटे ने सुना और कहा, मैं क्या करूं? पापा ने बोले- 'जो मन में है, तुम वह करो।'

आरोपी नाबालिग बेटे ने बताया, 'कुछ दिन बाद मम्मी के पैसे (10 हजार रुपए) गायब हुए। इसके जो मैंने नहीं लिए, फिर भी मेरी जमकर पिटाई की गई। मैं खून के घूंट पी के रह गया। मुझे मम्मी ने खाना भी नहीं दिया। मैं पूरी रात भूखा रहा। और तभी मैंने सोच लिया कि अब खाना तभी खाऊंगा, जब इस बात का बदला ले लूंगा। उसके बाद रात में हम तीनों (मां, छोटी बहन और आरोपी खुद) सो रहे थे। मैं उठा, पिस्टल निकाली और मम्मी को गोली मार दी।'

आरोपी नाबालिग बेटे ने बताया, 'पापा को सब जानकारी थी कि घर में क्या चल रहा है। यहां तक कि पापा गुस्सा होते थे, लेकिन कुछ नहीं करते थे। फिर मैंने ही मां को गोली मार दी। उसके लिए पापा ने फोन पर मुझसे कहा, ''#%$@ तूने अपनी मां को मार दिया। लेकिन घर में अब बहुत शांति है।'

बिल्डर और मां की दोस्ती सामने आई

इस हत्याकांड की जमीन एक साल पहले तैयार हुई थी। तब आरोपी बेटा अपने मामा के घर बनारस से लखनऊ वापस आया। उसने मां साधना के मोबाइल की कुछ कॉल रिकार्डिंग सुनी। इसमें उनकी मां किसी व्यक्ति से बात कर रहीं थीं। बेटे को अंदाजा हो गया कि पिता की बाहर पोस्टिंग होने की वजह से मां किसी तीसरे व्यक्ति के करीब चली गईं हैं।

एक बेटे के लिए ये बर्दाश्त करना थोड़ा मुश्किल हो गया। उसने आसनसोल में पिता नवीन को फोन करके ये बातें बताई। एक रिकॉर्डिंग भी उन्हें बतौर सबूत भेजी। ये वो घटनाक्रम था। जहां से पिता और मां के बीच झगड़े शुरू हुए। पिता नवीन के पूछे सवालों पर मां साधना जवाब नहीं दे पा रहीं थी।

रात को घर पर रुका बिल्डर

निजी जिंदगी में बेटे का दखल और उसकी वजह से पति से दूरियां साधना को बर्दाश्त नहीं हुई। इसके बाद वो बेटे को घर में नौकर की तरह रखने लगी। झाड़ू, पोछा से लेकर कपड़े साफ करने तक का बोझ बेटे पर डाल दिया। बेटा सब कुछ झेलता रहा, क्योंकि पिता नवीन कि पोस्टिंग बहुत दूर आसनसोल में थी। मां की ये हरकतें बेटे के दिल मे नफरत भरती गईं। बेटा यह सब पिता को फोन पर बताता रहा।

मामले की हकीकत जानने के लिए नवीन ने कुछ महीने पहले बेटा और बेटी को एक रिश्तेदार के घर भेज दिया। साधना को अंदाजा नहीं हुआ कि ये उसकी परीक्षा चल रही है। बच्चों के जाने के बाद उसने उसी शाम बिल्डर को डिनर पर बुला लिया। इस रात बिल्डर उन्हीं के घर पर रुका। साधना इस बात से बेखबर थी कि उस पर बेटे और पति दोनों की नजर है। इस वाकया के बाद साधना और नवीन के रिश्तों में दीवार खड़ी हो गई। बेटे के दिल में उठी नफरत और बढ़ गई।

साधना को लेकर बाप-बेटे में प्लानिंग चल रही थी। इसी बीच अक्टूबर में बेटे का बर्थडे आ गया। इस दिन बिल्डर बड़ा गिफ्ट लेकर घर आया। ये एक और मौका था, जब नवीन और उनके बेटे का शक पक्का हो गया। उस रात नवीन का साधना से फोन पर झगड़ा हुआ। ये वो घटनाक्रम था, जब बाप और बेटे के दिमाग में साजिश की शुरुआत हुई। जिसके तहत साधना का कत्ल किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप