न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ में कंधे पर हाथ रख टहलते दिखे पीएम मोदी, CM योगी ने शेयर की तस्वीर; कांग्रेस ने ली चुटकी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए एक कविता के माध्यम से अपने विचार भी व्यक्त किए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 21 Nov 2021 2:39:43

लखनऊ में कंधे पर हाथ रख टहलते दिखे पीएम मोदी, CM योगी ने शेयर की तस्वीर; कांग्रेस ने ली चुटकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 56वें डीजीपी (पुलिस महानिदेशक)-आईजीपी (पुलिस महानिरीक्षक) सम्मेलन में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ में हैं। सम्मेलन के तीसरे दिन रविवार को प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कंधे पर हाथ रखकर टहलते नजर आए। इस दौरान दोनों नेता गंभीर चर्चा कर रहे थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए एक कविता के माध्यम से अपने विचार भी व्यक्त किए हैं। उन्होंने लिखा… ‘हम निकल पड़े हैं प्रण करके, अपना तन-मन अर्पण करके, जिद है एक सूर्य उगाना है, अम्बर से ऊंचा जाना है, एक भारत नया बनाना है।’

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह सवा नौ बजे डीजीपी मुख्यालय पहुंचे। वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री सीधे नवें तल पर आयोजित सम्मेलन हाल में पहुंचे। प्रधानमंत्री के पहुंचने के बाद विभिन्न मुद्दों पर एक-एक करके चर्चा-परिचर्चा का दौर शुरू हुआ।

बता दें कि देश के विभिन्न राज्यों के डीजीपी और आईजीपी के सम्मेलन के दूसरे दिन देश की आंतरिक सुरक्षा समेत विभिन्न मुद्दों पर पूरे दिन मंथन चला। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे समय उपस्थित रहे। उन्होंने सभी सत्रों में हिस्सा लिया।

तस्वीर पर कांग्रेस ने ली चुटकी

वहीं, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस तस्वीर को शेयर करते हुए तंज कसा है। सिंघवी ने इसे ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'मुझसे आगे निकलने की कोशिश की तो तुम्हें राज्यपाल बना दूंगा!'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल

'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!

Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल