न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हलवा सेरेमनी: क्या सच में बनता है हलवा? जानें इसमें कौन-कौन सी चीजें होती हैं इस्तेमाल

भारत में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत मिठाई के साथ करने की परंपरा है। इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए बजट जैसे महत्वपूर्ण कार्य से पहले हलवा सेरेमनी का आयोजन किया जाता है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 24 Jan 2025 11:00:47

हलवा सेरेमनी: क्या सच में बनता है हलवा? जानें इसमें कौन-कौन सी चीजें होती हैं इस्तेमाल

भारत में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत मिठाई के साथ करने की परंपरा है। इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए बजट जैसे महत्वपूर्ण कार्य से पहले हलवा सेरेमनी का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन आजादी के बाद से ही चलता आ रहा है और वित्त मंत्रालय में बजट तैयार करने की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

हलवा सेरेमनी का महत्व:

हलवा सेरेमनी इस बात का प्रतीक है कि बजट को अंतिम रूप दे दिया गया है और अब इसे छापने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके साथ ही यह बजट निर्माण में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत और योगदान का सम्मान करने का भी एक तरीका है। हलवा सेरेमनी के दौरान, वित्त मंत्रालय की रसोई में एक बड़ी कढ़ाई में हलवा तैयार किया जाता है। वित्तमंत्री स्वयं इसे तैयार करने वाली टीम को परोसती हैं, जो उनके प्रति आभार और सम्मान को दर्शाता है।

2025 का हलवा सेरेमनी आयोजन:

इस वर्ष हलवा सेरेमनी का आयोजन 24 फरवरी, 2025 को शाम 5 बजे नॉर्थ ब्लॉक में किया जाएगा। यह आयोजन वित्त वर्ष 2025-26 के बजट की छपाई प्रक्रिया की शुरुआत का प्रतीक होगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2025 को वित्तीय वर्ष 2025-26 का केंद्रीय बजट संसद में पेश करेंगी। यह बजट न केवल आर्थिक दिशा तय करेगा बल्कि देश के विकास की नई योजनाओं को भी सामने लाएगा।

क्या वाकई में बनता है हवला?

बजट सत्र से पहले हलवा सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियो आपने देखे होंगे। एक बड़ी कढ़ाई में हलवा तैयार होता है और इसे बड़े समारोह के साथ परोसा जाता है। इस दौरान वित्तमंत्री और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहते हैं। हलवा खाने के साथ ही बजट की छपाई की प्रक्रिया शुरू होती है, जो एक बेहद गोपनीय प्रक्रिया मानी जाती है। हलवा सेरेमनी के बाद, बजट की छपाई में शामिल सभी कर्मचारी और अधिकारी मंत्रालय परिसhaर में ही रहते हैं। यह सुनिश्चित किया जाता है कि बजट से जुड़ी कोई भी जानकारी लीक न हो। इन दिनों कर्मचारियों को अपने परिवार या बाहरी दुनिया से किसी भी प्रकार का संपर्क करने की अनुमति नहीं होती।

हलवा कैसे तैयार होता है?

बजट में बनने वाला हलवा किस सामग्री से तैयार होता है, इस पर सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हलवा मुख्य रूप से आटा, सूजी, देशी घी और ड्राईफ्रूट्स से तैयार किया जाता है। इसकी तैयारी की जिम्मेदारी वित्तमंत्री खुद संभालते हैं। हलवे को तैयार करने की प्रक्रिया न केवल एक परंपरा है बल्कि बजट के काम में जुटी टीम की मेहनत और समर्पण का सम्मान भी है।

हलवा सेरेमनी कहां और कैसे होती है?

हलवा सेरेमनी आम तौर पर बजट प्रस्तुत होने से पांच दिन पहले नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित होती है। समारोह के बाद, वित्तमंत्री खुद हलवा परोसते हैं और कढ़ाई को छूकर बजट की छपाई के काम की शुरुआत करते हैं। बजट की छपाई नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में स्थित प्रिंटिंग प्रेस में होती है। यह स्थान अत्यधिक सुरक्षा के साथ संरक्षित है, ताकि बजट की गोपनीयता बनी रहे। हलवा सेरेमनी सिर्फ एक परंपरा नहीं है, यह उस टीम के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का तरीका है, जो देश के आर्थिक ढांचे को बनाने में रात-दिन मेहनत करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म