न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहिद को है बचपन में पिता का साथ नहीं मिलने का अफसोस, श्रेयस-आलोक नाथ के खिलाफ FIR दर्ज

एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘देवा’ को लेकर खबरों में हैं। फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Jan 2025 8:42:47

2 News : शाहिद को है बचपन में पिता का साथ नहीं मिलने का अफसोस, श्रेयस-आलोक नाथ के खिलाफ FIR दर्ज

एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘देवा’ को लेकर खबरों में हैं। फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच शाहिद ने राज शमानी के साथ यूट्यूब चैनल पर अपनी लाइफ को लेकर दिल खोलकर बातें की। शाहिद ने कहा कि मेरे माता-पिता साथ नहीं रहते थे और जब भी मैं अपने पिता से मिलता था तो मुझे खालीपन का एहसास होता था। जब मैं 3 साल का था तब मेरे पेरेंट्स अलग हो गए थे। शाहिद अपनी मां नीलिमा अजीम के साथ रहते थे, जो एक कथक डांसर थीं।

शाहिद ने कहा कि मेरे पिता (पंकज कपूर) एक कैरेक्टर एक्टर हैं और मेरी मां 15 साल की उम्र से कथक डांसर थीं। मैं अपनी मां के साथ बहुत ज्यादा रहा हूं। मैं साल में एक बार ही पिता से मिलता था। तो मेरे जीवन में आदमी की मौजूदगी बहुत कम रही है। पैरेंट्स दो पैरों की तरह होते हैं, अगर उनमें से एक नहीं है तो आप बैलेंस महसूस नहीं कर पाते हो, क्योंकि एक पैर नहीं है। यह जिस तरह से दुनिया बनी है, उसमें माता-पिता दोनों की भूमिका होती है। पिता के साथ नहीं रहने पर स्कूल में बच्चे बहुत परेशान करते थे।

शाहिद ने आगे अपने संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा कि मैं किराये के मकानों में रहा हूं। मैंने कई ऑडिशन दिए हैं इसलिए मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि मैं खास हूं या मेरे पास कोई विशेष अधिकार है। मैंने जिंदगी में खुद को बहुत बार हालातों के सामने बहुत बेबस पाया है। मैं लंबे दौर तक परिस्थितियों के साथ लड़ते आया हूं। कुछ लोग बीएमडब्ल्यू में स्ट्रगल करते हैं, वे देश के टॉप 2-3 निर्देशकों के साथ काम करके अपनी जर्नी शुरू करते हैं। मैं 250 ऑडिशन देकर आया हूं। आज लोग कहते हैं कि शाहिद का फैशन सेंस बहुत अच्छा है और कभी-कभी मुझे ऐसी बातों पर हंसी आती है, क्योंकि मुझे याद है कि एक समय मेरे पास लोखंडवाला में कपड़े खरीदने के लिए पैसे नहीं थे।

shahid kapoor,actor shahid kapoor,shahid childhood,pankaj kapoor,neelima azim,shreyas talpade,alok nath,cheating case

श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ सहित 13 लोगों पर लगे यह आरोप

एक्टर श्रेयस तलपड़े (48) और आलोक नाथ (68) मुश्किल में फंस गए हैं। उनके खिलाफ हाल ही में FIR दर्ज कराई गई है। उन पर धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का आरोप लगा है। इस मामले में उनके अलावा 11 और लोगों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है। हरियाणा के मुरथल पुलिस स्टेशन में 22 जनवरी को मामला दर्ज हुआ। शिकायत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 318(2) और 318(4) के तहत 13 व्यक्तियों पर आरोप लगाए गए हैं।

ये धाराएं धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी से प्रॉपर्टी ट्रांसफर के आरोपों से संबंधित हैं। सोनीपत जिले के निवासी विपुल अंतिल ने FIR दर्ज कराई है। विपुल ने बताया कि इंदौर (मध्यप्रदेश) में रजिस्टर्ड ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी 50 लाख से ज्यादा लोगों के करोड़ों रुपए लेकर भाग गई है।

विपुल ने जो FIR दर्ज कराई उसमें बताया गया है कि इस बड़ी कंपनी ने 6 साल तक लोगों से पैसे जमा करवाए और लोगों से वादा किया कि वे फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) समेत दूसरे तरीकों से कंपनी में पैसा लगाने पर ज्यादा रिटर्न देंगे। इसी के साथ बड़े-बड़े होटलों में सेमिनार आयोजित कर लोगों का भरोसा जीता गया। बॉलीवुड के स्टार्स से इसका प्रमोशन कराया गया और इंसेंटिव के नाम पर मल्टी लेवल मार्केटिंग की तर्ज पर एजेंट बनाए गए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ