Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस हॉलीवुड मूवी में नजर आएंगे रणदीप हुडा, OTT पर इस दिन स्ट्रीम होगी राम चरण-कियारा की ‘गेम चेंजर’

एक्टर रणदीप हुडा को बॉलीवुड में लंबा समय हो गया है। वे चुनींदा फिल्में ही करते हैं। अब रणदीप हॉलीवुड में अपनी प्रतिभा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Jan 2025 7:06:29

2 News : इस हॉलीवुड मूवी में नजर आएंगे रणदीप हुडा, OTT पर इस दिन स्ट्रीम होगी राम चरण-कियारा की ‘गेम चेंजर’

एक्टर रणदीप हुडा को बॉलीवुड में लंबा समय हो गया है। वे चुनींदा फिल्में ही करते हैं। अब रणदीप हॉलीवुड में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार रणदीप एक बार फिर एप्पल ओरिजिनल फिल्म्स की एक्शन थ्रिलर 'मैचबॉक्स' में डायरेक्टर सैम हार्ग्रेव के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। साल 2020 में नेटफ्लिक्स हिट 'एक्सट्रैक्शन' की सफलता के बाद हार्ग्रेव के साथ यह रणदीप का दूसरा सहयोग है। फिल्म में जॉन सीना, टेयोना पेरिस, जेसिका बील और सैम रिचर्डसन भी हैं।

'मैचबॉक्स' बचपन के दोस्तों के एक समूह की कहानी है जो अपने बंधन को फिर से खोजते हुए एक वैश्विक आपदा को रोकने के लिए एकजुट होते हैं। फिल्म प्रतिष्ठित माचिस कार सीरीज पर आधारित है, जिसकी शुरुआत साल 1953 में हुई थी जब जैक ओडेल ने अपनी बेटी के लिए माचिस की डिब्बी में फिट होने लायक एक छोटा खिलौना बनाया था। ‘मैचबॉक्स’ मैटल फिल्म्स और स्काईडांस फिल्म्स द्वारा निर्मित एक ऐप्पल ओरिजिनल है। इसे फिलहाल बुडापेस्ट (हंगरी) में शूट किया जा रहा है।

रणदीप ने हार्ग्रेव के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्साह दिखाते हुए कहा कि उनके साथ फिर से काम करने के लिए उत्साहित हूं। ‘एक्सट्रैक्शन’ के साथ अपने पहले सहयोग पर हमने बहुत अच्छा समय बिताया। हार्ग्रेव हाई-ऑक्टेन कहानी कहने और एक्शन में माहिर हैं। बुडापेस्ट में टीम के साथ जुड़कर खुशी हो रही है। बता दें रणदीप के पास कई रोमांचक प्रोजेक्ट हैं।

पिछले साल रणदीप ने 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में एक्टिंग करने के साथ इसका डायरेक्शन भी किया था। अब वे सनी देओल के साथ गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित 'जाट' फिल्म में नजर आएंगे, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण 'पुष्पा 2' बैनर द्वारा किया जा रहा है। रणदीप फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बन रही 'अर्जुन उस्तरा' से भी जुड़े हुए हैं।
randeep hooda,actor randeep hooda,john cena,sam hargrave,matchbox movie,randeep hollywood,ram charan,kiara advani,game changer movie,game changer ott 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी मच अवेटेड मूवी ‘गेम चेंजर’

साउथ इंडियन स्टार राम चरण और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की तेलुगु फिल्म ‘गेम चेंजर’ 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। सिनेमाघरों में धमाल मचा रही यह मूवी जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। यानी जो लोग सिनेमाघरों में इसका मजा नहीं ले पाए या फिर से इसे देखना चाहते हैं उनके लिए यह शानदार अवसर रहेगा।

हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार यह राजनीतिक एक्शन फिल्म अगले महीने फरवरी में प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। माना जा रहा है कि फिल्म 14 फरवरी को स्ट्रीम होगी। ‘गेम चेंजर’ के डिजिटल राइट्स प्राइम वीडियो ने 105 करोड़ रुपए में लिए हैं। कई रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि प्राइम वीडियो पर फिल्म का हिंदी वर्जन शामिल नहीं होगा। हिंदी वर्जन जी5 पर देख सकते हैं। फिल्ममेकर्स ने अभी तक इस बारे में कोई रिएक्शन नहीं दी है।

‘गेम चेंजर’ में राम चरण ने ‘राम नंदन’ का किरदार निभाया है, जो जिला मजिस्ट्रेट बनने के लिए यूपीएससी परीक्षा पास करता है। लेकिन समय का पासा ऐसे पलटता है कि वो स्टेट का सीएम बन जाता है। फिल्म में एसजे सूर्या, श्रीकांत, अंजलि, समुथिरकानी, जयराम और सुनील भी हैं। 'गेम चेंजर' हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका