न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैक्लारेन ने भारत में मनाया 50 कारों का जश्न, उदयपुर में हुए आयोजन में शामिल हुई धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित

देश-दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर नीली झीलों का शहर उदयपुर, जहां शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने पति के साथ पहुंची।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 24 Jan 2025 7:20:19

मैक्लारेन ने भारत में मनाया 50 कारों का जश्न, उदयपुर में हुए आयोजन में शामिल हुई धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित

देश-दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर नीली झीलों का शहर उदयपुर, जहां शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने पति के साथ पहुंची। शहर के सिटी पैलेस के माणक चौक में हुए कार्यक्रम से पहले माधुरी ने पिछोला झील को निहारा। उन्होंने पिछोला किनारे उदयपुर की हेरिटेज स्थानों को देखा और उसे बहुत पसंद किया।

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात

मैक्लारेन ने उदयपुर से माउंट आबू और फिर वापस उदयपुर तक एक विशेष सेलिब्रेशन ड्राइव का आयोजन किया। इस ड्राइव में 11 मैक्लारेन कार मालिकों ने राजस्थान के खूबसूरत दृश्यों के बीच गाड़ी चलाई। इस कार्यक्रम की शुरुआत ऐतिहासिक माणक चौक से हुई, जिसे मेवाड़ के पूर्व राज परिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस आयोजन में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपनी मैक्लारेन 750 में शिरकत कीं। ड्राइव में मैक्लारेन की अन्य शानदार गाड़ियां भी शामिल थीं, जिनमें 720, GT, Artura और बेहद दुर्लभ 750S 60th एनिवर्सरी एडिशन शामिल हैं, जो केवल 60 यूनिट्स में बनाई गई हैं। मेवाड़ के पूर्व राज परिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और उनके बेटे भंवर हरितराज सिंह मेवाड़ ने यहां एक-एक कार को नजदीक से देखा।

इस दौरान उनके बेटे हरितराज सिंह से पूछा गया कि उनको कौनसी कार पसंद है तो उन्होंने काफिले में से माधुरी दीक्षित की कार को अपनी पसंद बताते हुए कहा कि यह ब्लू कलर की कार बहुत पसंद है। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने इस मौके पर कहा कि यह पल खुशी भरा है। गाड़ियों के प्रति रूचि रखने वालों को यह गाड़ियां उदयपुर में दिखने को मिल रही हैं। बेटे को लेकर बोले कि पिता होने के नाते मेरा धर्म बनता है कि ऐसी चीजों को हम बच्चों को दिखा सकें ताकि इनकी भी दिलचस्पी बनी रहे।

माधुरी दीक्षित ने क्या कुछ कहा ?

वहीं, मीडिया से बात करते हुए माधुरी दीक्षित ने कहा कि मुझे यह शहर बहुत अच्छा लगा। उदयपुर की खूबसूरत सुबह में यहां का मौसम भी अच्छा है। सर्दी के एहसास के बीच उदयपुर के नजारों से बहुत खुश हूं। माधुरी ने कहा कि लेकसिटी के रास्ते, गलियां और महल सबकुछ अच्छे लगते हैं। लक्ष्यराज सिंह और उनके बेटे भंवर हरितराज सिंह ने यहां एक-एक कार को नजदीक से देखा।

मैक्लारेन ऑटोमोटिव, जो हाई-परफॉर्मेंस सुपरकार्स में एक ग्लोबल लीडर है, ने भारत में 50 मैक्लारेन सुपरकार्स की उपलब्धि हासिल कर ली है। यह मील का पत्थर ब्रांड की भारतीय बाजार में तेजी से बढ़ती लोकप्रियता और हाई-परफॉर्मेंस लग्जऱी की चाहत रखने वाले ऑटोमोटिव प्रेमियों के बीच इसके आकर्षण को दर्शाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ