न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : संन्यास लेकर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं ममता, स्क्रीनिंग में डिंपल की नातिन ने लूटी महफिल

90 के दशक की मशहूर फिल्म एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (52) आध्यात्मिक यात्रा पर निकल गई हैं। ममता ने ग्लैमरस दुनिया को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Jan 2025 7:54:24

2 News : संन्यास लेकर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं ममता, स्क्रीनिंग में डिंपल की नातिन ने लूटी महफिल

90 के दशक की मशहूर फिल्म एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (52) आध्यात्मिक यात्रा पर निकल गई हैं। ममता ने ग्लैमरस दुनिया को त्याग कर 'संन्यास' ले लिया है। वह महाकुंभ में किन्नर अखाड़े में आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से आशीर्वाद लेकर साध्वी बन गई हैं। ममता को आज शुक्रवार (24 जनवरी) को महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया है। उन्हें नया नाम भी मिल गया है। उन्हें 'यामाई ममता नंद गिरि' के नाम से जाना जाएगा। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वह साध्वी रूप में नजर आ रही हैं।

ममता किन्नर अखाड़े में पहुंचकर भगवा वस्त्र, रुद्राक्ष की माला पहने साध्वी भेष में दिखीं। उन्होंने प्रयागराज में संगम नदी में पिंडदान भी किया। ममता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पहले ही जानकारी दे दी थी कि वह प्रयागराज जाकर महाकुंभ में अपने माता-पिता का पितृ तर्पण करेंगी। उन्होंने इंस्टाग्राम बायो में खुद का नाम बदलकर 'महात्यागी साध्वी' लिखा है। महामंडलेश्वर बनने के बाद उनका पट्टाभिषेक किया जाएगा। ममता ने महाकुंभ में मीडिया से बातचीत में कहा कि अब वह बॉलीवुड में कभी वापसी नहीं करेंगी।

ममता ने कहा कि साल 2000 के बाद से ही मैंने तपस्या शुरू कर दी थी। मैंने आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी को अपना पट्टागुरु चुना। कल मुझे महामंडलेश्वर बनाने के बारे में पूछा गया था। आज शुक्रवार यानी महाकाली का दिन है। सुबह ही मां काली ने आदेश दिया कि मुझे लक्ष्मी नारायण जी को आचार्य चुनना है। वह साक्षात अर्धनारिश्वर के स्वरूप हैं। एक अर्धनारिश्वर के हाथों पट्टाभिषेक से बड़ी क्या उपाधि हो सकती है।

महामंडलेश्वर के लिए मेरी परीक्षा ली गई। 23 साल में मैंने क्या ध्यान और साधन किया, इस बारे में काफी सवाल किए गए। जो-जो पूछा गया, मैंने सबकुछ बताया। इसके बाद मुझे यह उपाधि मिल रही है। ममता का सफर बॉलीवुड में साल 1991 में शुरू हुआ था। ममता हॉटनेस के लिए जानी जाती थीं। साल 1993 में उस वक्त बॉलीवुड में खलबली मच गई थी जब ममता ने स्टारडस्ट मैग्जीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाया था। ममता का नाम 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से जोड़ा गया था। ममता को ‘करण अर्जुन’, ‘बाजी’, ‘क्रांतिवीर’, ‘आशिक आवारा’, ‘नसीब’ सहित कई फिल्मों में देखा गया। ममता की आखिरी मूवी ‘कभी तुम कभी हम’ साल 2002 में रिलीज हुई थी।

‘स्काई फोर्स’ की स्क्रीनिंग में पहुंचीं डिंपल कपाड़िया की नातिन और रिंकी खन्ना की बेटी नाओमिका

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'स्काई फोर्स' आज शुक्रवार (24 जनवरी) को थिएटर्स में पहुंच गई। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग गुरुवार रात मुंबई में रखी गई थी। इसमें फिल्म से जुड़े लोग और कई दूसरे सितारे शामिल हुए। इस दौरान अक्षय का परिवार भी नजर आया। अक्षय पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचे थे। अक्षय को सपोर्ट करने के लिए उनकी सास एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया भी मौजूद थीं। सिनेमाघर के बाहर उनके साथ एक खूबसूरत लड़की भी नजर आई, जो उनका हाथ थामे हुए चल रही थी।

सामने आई तस्वीर में देख सकते हैं कि डिंपल ऑलिव ग्रीन आउटफिट में थीं। उनके साथ एक बेहद मासूम और क्यूट सी लड़की थी, जिसने ब्लैक टैंक पेप्लम टॉप और ब्लू डेनिम पहने थे। ये लड़की कोई और नहीं बल्कि डिंपल की नातिन नाओमिका सरन हैं। बता दें डिंपल और उनके दिवंगत पति राजेश खन्ना की दो बेटियां ट्विंकल और रिंकी है।

नाओमिका, रिंकी की ही बेटी हैं। उनकी मासूमियत और गुड लुक्स ने लोगों का ध्यान खींचा। नाओमिका की परवरिश लंदन में हुई है। उनके पिता समीर सरन एक एनआरआई बिजनेसमैन हैं। नाओमिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। नाओमिका अपने कजिन आरव से काफी क्लोज हैं। वह अभी 20 साल की हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा