न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ: एक हफ्ते तक मां की लाश के साथ रही बेटी, बदबू आई तो पड़ोसियों ने पुलिस को की शिकायत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी मयूर रेजिडेंसी में मां की मौत के बाद कई दिनों तक बेटी उसकी लाश के साथ रहती रही।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 May 2022 8:46:11

लखनऊ: एक हफ्ते तक मां की लाश के साथ रही बेटी, बदबू आई तो पड़ोसियों ने पुलिस को की शिकायत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी मयूर रेजिडेंसी में मां की मौत के बाद कई दिनों तक बेटी उसकी लाश के साथ रहती रही। लाश की बदबू पड़ोसियों तक पहुंची जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, तब जाकर लाश निकाली गई। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं उसकी 30 साल की बेटी को करीबी रिश्तेदारों के पास भेज दिया गया है।

HAL से रिटायर्ड इंजीनियर सुनीता दीक्षित अपनी बेटी के साथ अकेले रहती थीं। करीब 10 साल पहले पति से तलाक होने के बाद से मां बेटी मयूर रेजिडेंसी के मकान नंबर 26 में रह रही थीं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर इंदिरा नगर पुलिस को स्थानीय लोगों ने मकान से बदबू आने की सूचना दी। कई दिनों से मां-बेटी पड़ोसियों को दिखाई भी नहीं पड़ रहे थे लिहाजा अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस को बुलाई गई।

पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान से बहुत तेज बदबू आ रही थी। बेटी अंकिता दूसरे कमरे में थी। खिड़की से देखा गया तो कमरे के अंदर सुनीता दीक्षित की लगभग एक हफ्ते पुरानी लाश पड़ी हुई थी, दरवाजा अंदर से बंद था, ऐसे में पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। फिलहाल शुरुआती पड़ताल में 30 वर्षीय बेटी अंकिता मानसिक तौर पर बीमार लगी, पूछताछ के बाद करीबी रिश्तेदारों को सूचना दी गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बेटी अंकिता को उसके मामा के सुपुर्द कर दिया गया है। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस पूरी घटना पर इंस्पेक्टर इंदिरा नगर का कहना है बेटी के अनुसार मां लंबे समय से बीमार चल रही थी। लिहाजा मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात