न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीच सड़क कैब ड्राइवर को पीटा, FIR के बाद लड़की बोली- मुझे हार्ट, किडनी, ब्रेन की समस्या

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में शुक्रवार रात कैब चालक की पिटाई का मामला हर दिन नया मोड़ ले रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Aug 2021 11:13:15

बीच सड़क कैब ड्राइवर को पीटा, FIR के बाद लड़की बोली- मुझे हार्ट, किडनी, ब्रेन की समस्या

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में शुक्रवार रात कैब चालक की पिटाई का मामला हर दिन नया मोड़ ले रहा है। अब कैब ड्राइवर की पिटाई करने की आरोपी लड़की ने अपनी सफाई दी है। सोमवार को कैब चालक की पिटाई करने वाली युवती प्रियादर्शिनी के खिलाफ लूट और तोड़फोड़ की एफआईआर दर्ज हुई तो मंगलवार को प्रियादर्शिनी ने मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा। प्रियादर्शिनी ने कहा कि मैंने अपनी सुरक्षा में युवक को पीटा था। इसके साथ ही लड़की ने कहा कि मुझे हार्ट की प्रॉब्लम है, किडनी की भी प्रॉब्लम है, ब्रेन की भी प्रॉब्लम है।

अपनी सफाई में प्रियादर्शिनी का कहना है कि वो शुक्रवार रात अवध चौराहे पर रेड लाइट होने के बाद जेब्रा लाइन से सड़क पार कर रही थी तभी तेज रफ्तार से आ रहे कैब चालक ने उसे हिट किया। इससे नाराज होकर उसने कैब चालक की पिटाई की और उसका मोबाइल तोड़ दिया। इस पर कैब चालक के साथ आए लोगों ने भी उसे पीटा।

हालांकि, सीसीटीवी फुटेज सिर्फ उसकी पिटाई करते हुए ही सामने आई है। प्रियादर्शिनी ने अपने साथ हुई मारपीट की फुटेज भी निकलवाने और कैब चालक व मारपीट करने वाले अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रियादर्शिनी के इन आरोपों के बाद पुलिस शुक्रवार रात मारपीट के वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज की पहले और बाद की रिकॉर्डिंग भी निकलवा रही है।

प्रियादर्शिनी का आरोप है कि कार सवार लड़के मुझे 300 मीटर तक मारते ले गए, यह किसी सीसीटीवी में नहीं दिखाई पड़ा, मुझे हार्ट की प्रॉब्लम है, किडनी की भी प्रॉब्लम है, ब्रेन की भी प्रॉब्लम है, मैं हमेशा की तरह वहां से वाकिंग के लिए जा रही थी, वहां पर सिग्नल रेड हो चुका है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस को इससे कोई मतलब नहीं था।

पुलिस की मुखबिर है लड़की

इससे पहले कैब ड्राइवर ने दावा किया था कि थप्पड़ मारने वाली लड़की पुलिस की मुखबिर है। कैब ड्राइवर की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया कि लड़की के मुखबिर होने की बात खुद कृष्णा नगर थाने की पुलिस ने बताई थी। इसके साथ ही कैब ड्राइवर ने कहा था कि पुलिस ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के बाद मुझे छोड़ा था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर युवती के साथ मारपीट हुई है और वो कोई शिकायत करती है तो उसकी तरफ से भी मामला दर्ज किया जाएगा। प्रियादर्शिनी ने अपने खिलाफ दर्ज लूट की एफआईआर को भी फर्जी बताया। उसका कहना है कि कैब चालक ने उसे हिट किया इसलिए उसने मारपीट की और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया, लूट का आरोप गलत है। उसने पुलिस से मुकदमे से लूट की धारा हटाने की मांग भी की है। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, लखनऊ की एक लालबत्ती पर कैब ड्राइवर की पिटाई का एक वीडियो वायरल हुआ था। शुरुआत में कैब ड्राइवर को ही दोषी माना जा रहा था, लेकिन 2 अगस्त को जब महिला की पिटाई का वीडियो वायरल होने लगा तब सच सामने आया। इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ लूट और मारपीट करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

सोशल मीडिया पर प्रियादर्शिनी के खिलाफ लोगों ने अभियान छेड़ दिया। हैशटैग अरेस्ट लखनऊ गर्ल अभियान चलाकर लोगों ने प्रियादर्शिनी को गिरफ्तार करने की मांग शुरू कर दी।

प्रियादर्शिनी ने लखनऊ यूनिवर्सिटी में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर नौकरी की है। उसने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान वहां नौकरी छोड़ दी और दिल्ली की एक निजी कंपनी में अध्यापन का काम कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात