Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ी खबर: CM योगी आदित्यनाथ भी हुए कोरोना संक्रमित; कुछ दिन पहले लगवाई थी वैक्सीन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मुख्यमंत्री इस समय होम आइसोलेशन में हैं और उनके संपर्क में आए लोगों से भी जांच करवाने की अपील की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Apr 2021 1:31:35

बड़ी खबर: CM योगी आदित्यनाथ भी हुए कोरोना संक्रमित; कुछ दिन पहले लगवाई थी वैक्सीन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मुख्यमंत्री इस समय होम आइसोलेशन में हैं और उनके संपर्क में आए लोगों से भी जांच करवाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर यह जानकारी दी। इससे पहले योगी सरकार के मंत्री आशुतोष टंडन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, 'कोरोना शुरूआती लक्षण दिखने के बाद मैंने कोविड जांच करवाई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। मैं सभी काम वर्चुअली संपादित कर रहा हूं। प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं वे अपनी जांच अवश्य करवा लें और एहतियात बरतें।'

गौरतलब है कि अभी पिछले दिनों ही लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल में मुख्यमंत्री ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाई थी। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा प्रदेश के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
अखिलेश यादव कोरोना संक्रमित

बता दे, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कोरोना संक्रमित है। मंगलवार को अखिलेश यादव ने कोरोना टेस्ट करवाया था जो पॉजिटिव आया है। अखिलेश यादव ने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।
अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है और घर पर ही उपचार शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जांच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है।' UP में नहीं लगेगा लॉकडाउन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक चैनल से वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। चैनल से वार्ता के दौरान सीएम योगी ने कहा हमारा प्रयास लोगों के जीवन के साथ उनकी आजीविका को भी बचाने का है। हम उसमें लगे हैं। उन्होंने कहा, 'उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर पहले भी अपेक्षा भले ही थोड़ी तेज है, लेकिन अभी हम उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन की ओर नहीं जा रहे हैं। अभी हमने प्रदेश में उन सभी शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया है जहां पर 500 या अधिक एक्टिव केस हैं। ऐसे में लॉकडाउन की तरफ जाने की आवश्यकता भी नहीं होनी चाहिए। हमें मानवता के जीवन को भी बचाना है और उनकी जीविका को भी बचाना है। जीवन और जीविका को बचाने के इस क्रम में जो सबसे अच्छे विकल्प हो सकते हैं उन्हीं में केंद्र के साथ हमारी सरकार ने नाइट कर्फ्यू के रूप में यह व्यवस्था तैयार की है।'

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लॉकडाउन से सामान्य नागरिक काफी प्रभावित होता है। उसकी हर प्रकार की गतिविधि के साथ आर्थिक स्थिति पर भी रोक लग जाती है। लॉकडाउन से गरीब, मजदूर, वेंडर, फेरीवाला तथा रोज कमाने वाले लोग प्रभावित होते हैं। हम जीवन के साथ सभी की आजीविका को बचाने में एक मिशन के तहत लगे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हमने कोरोना वायरस संक्रमण की पहली लहर पर काबू पाया और संक्रमितों के आंकड़े दहाई में लेकर आ गए थे। अब यह दोबारा तीव्र गति से बढ़ रहा है। कोरोना की पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर खतरनाक रूप में आई है। ऐसे में मेरी सभी से अपील है कि अभ भी बचाव ही कोरोना का सर्वोत्तम उपाय है। कोरोना महामारी से बचाव का सबसे अच्छा उपाय है कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की गाइडलाइन का अक्षरश: स्वयं पालन करें और अपने करीबियों को इन सभी गाइडलाइन का पालन करने के लिए प्रेरित करें।

आपको बता दे, प्रदेश में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है मंगलवार 17,963 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 3,474 लोग रिकवर हुए और 85 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.23 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6.18 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,309 मरीजों की मौत हो गई। 95,980 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका