न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ एक बीड़ी के लिए दोस्त बना हत्यारा, सिर कुचलकर कर दी हत्या, बोला- नशे में वह बेकाबू हो गया था

उत्तर प्रदेश के बरेली में मात्र एक बीड़ी के लिए एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी। मृतक आरिफ से उसके दोस्त तस्लीम उर्फ छोटू ने बीड़ी मांगी थी। इस पर आरिफ ने कहा कि उसके पास सिर्फ एक है और खुद पीयूंगा। बस यह बात तस्लीम को पसंद नहीं आए और उसने गुस्से में आकर ईंट से आरिफ का सिर कुचलकर हत्या कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Apr 2022 12:44:15

सिर्फ एक बीड़ी के लिए दोस्त बना हत्यारा, सिर कुचलकर कर दी हत्या, बोला- नशे में वह बेकाबू हो गया था

उत्तर प्रदेश के बरेली में मात्र एक बीड़ी के लिए एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी। मृतक आरिफ से उसके दोस्त तस्लीम उर्फ छोटू ने बीड़ी मांगी थी। इस पर आरिफ ने कहा कि उसके पास सिर्फ एक है और खुद पीयूंगा। बस यह बात तस्लीम को पसंद नहीं आए और उसने गुस्से में आकर ईंट से आरिफ का सिर कुचलकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों नशे में थे। पुलिस ने गुरुवार को इसका खुलासा करते हुए आरोपी तस्लीम को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है और अपने दोस्त की हत्या करने का भी बेहद अफसोस जताते हुए बोला- नशे में वह बेकाबू हो गया था।

यह पूरा मामला बरेली जिले के कस्बा बहेड़ी के मोहल्ला सकलैन नगर की है। बरेली के एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि बीते 10 अप्रैल को सकलैन नगर में खून से लथपथ एक शव बरामद हुआ था। अज्ञात युवक की हत्या की FIR दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। मृतक आरिफ 10 अप्रैल की सुबह अपनी ससुराल गया था। परिवार से मिलकर रात में ही वहां से घर के लिए लौट गया मगर रास्ते में लापता हो गया। रात भर परिवार वाले उसे खोजते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन सकलैन नगर के ही खाली प्लॉट में उसका शव पड़ा मिला। ईंट से सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई थी। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना वाले दिन आरिफ का अपने दोस्त छोटू से झगड़ा हुआ था। तब पुलिस ने छोटू उर्फ तस्लीम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी तस्लीम ने बताया कि उसने और आरिफ ने दोनों ने शराब पी। शराब पीते वक्त जब उसने आरिफ से बीड़ी मांगी तो उसने मना करते हुए उसे धक्का दे दिया। इस पर दोनों में झगड़ा हुआ और फिर उसने बदला लेने के लिए ईंट से सिर कुचलकर उसे मार डाला। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कालोनी के कई लोगो ने बताया की अगले दिन आरोपी तस्लीम अपने दोस्त आरिफ के जनाजे में भी शामिल हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह