न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में पार्षद चुनाव की तैयारी कर रहा था उस्मान, पार्टी ने निकाला बाहर

जयपुर के हिट एंड रन मामले में आरोपी उस्मान खान, जो कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता था, ने तेज गति से कार चलाते हुए तीन लोगों की जान ले ली। घटना के बाद कांग्रेस ने उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आरोपी खान पर गंभीर आरोप हैं और मामले को लेकर जयपुर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 08 Apr 2025 3:12:28

कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में पार्षद चुनाव की तैयारी कर रहा था उस्मान, पार्टी ने निकाला बाहर

जयपुर। जयपुर में बीती रात तेज गति से कार चलाते हुए तीन लोगों को मौत का ग्रास बनाने वाले उस्मान खान के बारे में पता चला है कि वो कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता और नेता है। राजस्थान कांग्रेस ने उस्मान खान पर तुरन्त प्रभाव से एक्शन लेते हुए उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उस्मान खान कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। आरोपी उस्मान राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल हुआ था। उस्मान जयपुर के शास्त्री नगर की राणा कॉलोनी का रहने वाला है।

जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने हिट एंड रन केस के आरोपी उस्मान खान को निष्कासित कर दिया है। आरोपी खान को कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी से बाहर किया गया है। उस्मान खान के कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के साथ फोटो भी हैं।

आरोपी उस्मान की विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में लोहे के पलंग बनाने की फैक्ट्री है। जिस वक्त उस्मान गाड़ी चला रहा था, वह बुरी तरह से नशे में था। कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसका अंदाजा और सीसीटीवी फुटेज से लगाया जा सकता है। हिट एंड रन के दौरान उस्मान की कार के पीछे से चिंगारी निकल रही थी।

जयपुर हिट एंड रन केस को लेकर पब्लिक का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। जयपुर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। नाहरगढ़ थाने के बाहर जबरदस्त प्रोटेस्ट हो रहा है। गुस्साई भीड़ टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। सड़कों पर आगजनी की गई। आरोपी उस्मान खान को फांसी की सजा दिए जाने की भी मांग उठी है।

जयपुर हिट एंड रन केस में उस्मान खान की कार के नीचे कुचलकर 50 साल की ममता कंवर और 37 साल के अवधेश पारीक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुबह वीरेन्द्र सिंह नाम के एक और युवक ने दम तोड़ दिया। इस घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई है।

सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे जयपुर में तेज रफ्तार SUV कार ने सड़कों पर कोहराम मचा दिया था। जब नशे में धुत फैक्ट्री मालिक एवं कांग्रेस नेता उस्मान ने शहर के भीड़ भरे इलाके में 6 से 7 किलोमीटर तक तेज रफ्तार में SUV दौड़ाई थी। इस जगह उसने 4 से 5 जगह लोगों को टक्कर मारी थी। पैदल चल रहे और गाड़ी सवार 8 से ज्यादा लोगों को कुचल दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी