#WATCH मध्य प्रदेश: सतना की एक वायरल वीडियो में कथित रूप से इस्तेमाल की गई PPE किट, मास्क और हैंड ग्लब्स को दोबारा बेचने के लिए धोया जा रहा है। (27.05.21) <
समाचार एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो भी पोस्ट किया है। उसमें साफ देखा जा रहा है कि प्लांट में कुछ लोग किट को गर्म पानी में धोकर एक जगह रख रहे हैं और उसे बाजार में फिर से बेचने के लिए बंडल बना रहे हैं। जबकि पूरी दुनिया जानती है कि कोरोना संक्रमण एक दूसरे से फैल रहा है। लोग इस दौरान सावधानी पूर्वक रह रहे हैं, लेकिन सतना के इस प्लांट में मौत बांटने का काम चल रहा है। कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक, इस्तेमाल किए गए पीपीई किट, मास्क को मेडिकल नियमों के तहत नष्ट किया जाता है। सतना में बड़खेरा के इस इंडो वॉटर बायो वेस्ट डिस्पोजल प्लांट में आसपास के कई जिलों से मेडिकल वेस्टेज भेजा जाता है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पता चल रहा है कि सफाई कर्मचारी पीपीई किट को गर्म पानी से धोकर उसका बंडल बनाकर बाजार में भेजने की तैयारी कर , रहे हैं। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
















