न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम हमले के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति का सिटी पैलेस दौरा रद्द, रामबाग पैलेस में लिया विश्राम

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इन दिनों अपने परिवार के साथ चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चलते उनकी जयपुर यात्रा के प्रमुख कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है। बुधवार को तय था कि वेंस दोपहर में जयपुर के ऐतिहासिक सिटी पैलेस का भ्रमण करेंगे, मगर अब यह दौरा रद्द कर दिया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 5:29:14

पहलगाम हमले के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति का सिटी पैलेस दौरा रद्द, रामबाग पैलेस में लिया विश्राम

जयपुर। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इन दिनों अपने परिवार के साथ चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चलते उनकी जयपुर यात्रा के प्रमुख कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है। बुधवार को तय था कि वेंस दोपहर में जयपुर के ऐतिहासिक सिटी पैलेस का भ्रमण करेंगे, मगर अब यह दौरा रद्द कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा कारणों और संवेदनशील माहौल को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, सरकारी तौर पर दौरा रद्द करने की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई गई है।

सिटी पैलेस में था लंच और मुलाकातों का कार्यक्रम

अमेरिकी डेलिगेशन आगरा भ्रमण के बाद सीधा जयपुर के रामबाग पैलेस होटल पहुंचा था, जहां वे ठहरे हुए हैं। दोपहर करीब ढाई बजे उनका सिटी पैलेस जाने का कार्यक्रम था। यहीं पर उनका राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, और वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से मुलाकात का कार्यक्रम तय था। साथ ही, सिटी पैलेस में डिप्टी सीएम दीया कुमारी से भी अनौपचारिक भेंट की संभावना थी।

सिटी पैलेस में उन्हें राजस्थानी आतिथ्य के साथ दोपहर भोज भी दिया जाना था। मगर दौरा रद्द होने के चलते वेंस ने रामबाग पैलेस में ही लंच किया।

सुबह लौटेंगे वाशिंगटन डीसी

मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति 24 अप्रैल की सुबह 6:30 बजे विशेष विमान से वापस वाशिंगटन डीसी रवाना हो जाएंगे। भारत दौरे में सुरक्षा को लेकर अत्यधिक सतर्कता बरती जा रही है और पहलगाम घटना के बाद अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने का फैसला किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?