न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुधवार को इजरायल की यात्रा पर जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, गाजा की मदद पर करेंगे बात

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को इज़रायल की यात्रा पर जाएंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि हमास से जारी लड़ाई के बीच उनकी यह एकजुटता यात्रा होगी, जिसमें वह जॉर्डन और मिस्र भी जाएंगे और वहां के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 17 Oct 2023 9:46:08

बुधवार को इजरायल की यात्रा पर जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, गाजा की मदद पर करेंगे बात

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को इज़रायल की यात्रा पर जाएंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि हमास से जारी लड़ाई के बीच उनकी यह एकजुटता यात्रा होगी, जिसमें वह जॉर्डन और मिस्र भी जाएंगे और वहां के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इजरायल और वाशिंगटन गाजा को सहायता के लिए एक योजना विकसित करने पर सहमत हुए हैं।

ब्लिंकन ने 7 अक्टूबर को हमास द्वारा किए गए हमलों के बाद शीर्ष अमेरिकी राजनयिक की दूसरी यात्रा पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ रक्षा मंत्रालय में लगभग आठ घंटे तक बैठक की। ब्लिंकन ने मंगलवार तड़के तेल अवीव में कहा, ‘राष्ट्रपति बाइडन इजरायल के साथ अमेरिका की एकजुटता और उसकी सुरक्षा के लिए हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करेंगे।’

विभिन्न समाचार एजेंसियों से प्राप्त समाचारों के अनुसार ब्लिंकन ने कहा, ‘इजरायल के पास अपने लोगों को हमास और अन्य आतंकवादियों से बचाने और भविष्य के हमलों को रोकने का अधिकार और वास्तव में कर्तव्य है। बाइडन इजरायल से यह जानेंगे कि उसे अपने लोगों की रक्षा के लिए क्या चाहिए, क्योंकि हम उन जरूरतों को पूरा करने के लिए कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के साथ काम करना जारी रखेंगे।

अमेरिका ने इजरायल से गाजा पट्टी में विदेशी सहायता पहुंचाने के लिए काम करने का आश्वासन भी हासिल किया है। बाइडन को उम्मीद है कि वह इजरायल से यह जानेंगे कि वह अपने अभियानों को कैसे संचालित करेगा, जिससे नागरिक हताहतों की संख्या कम से कम हो और गाजा में आम लोगों को मानवीय सहायता इस तरह से मिल सके, जिससे हमास को कोई फायदा न हो।’

ब्लिंकन ने कहा, ‘हमारे अनुरोध पर अमेरिका और इजरायल एक ऐसी योजना विकसित करने पर सहमत हुए हैं जो दानकर्ता देशों और बहुपक्षीय संगठनों से मानवीय सहायता को गाजा में नागरिकों तक पहुंचाने में सक्षम बनाएगी।’ उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष ‘नागरिकों को नुकसान से दूर रखने में मदद करने के लिए क्षेत्र बनाने की संभावना’ पर चर्चा कर रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर