न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जारी की चिंता, बूस्टर डोज पर दिया जोर

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट संयुक्त राज्य अमेरिका में और अधिक तेजी से फैलने वाला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Dec 2021 9:35:43

अमेरिका में ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जारी की चिंता, बूस्टर डोज पर दिया जोर

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट संयुक्त राज्य अमेरिका में और अधिक तेजी से फैलने वाला है। ऐसे में इससे सुरक्षा का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है। उन्होंने सभी लोगों को संदेश देते हुए तेजी से टीकाकरण कराने का आग्रह किया ताकि इस गंभीर बीमारी से बचा जा सके। इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए। इसके साथ ही जिन लोगों का टीकाकरण हो चुका है उन्हें बूस्टर डोज देने के महत्व पर भी जोर दिया।

एजेंसी के अनुसार, शीर्ष स्वास्थ्य सलाहकारों से महामारी पर अपडेट लेकर बाइडेन ने यह भी कहा कि लोगों के लिए बूस्टर डोज लेने का समय है। बाइडेन ने कहा कि बूस्टर डोज से काफी हद तक सुरक्षा मिल रही है। जल्द से जल्द वैक्सीन का बूस्टर डोज ले लेना चाहिए। रोग नियंत्रण केंद्र के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि कम से कम 36 राज्यों ने ओमिक्रॉन के मामलों की पुष्टि की है।

वहीं बाइडेन ने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट अभी तक संयुक्त राज्य में उतनी तेजी से नहीं फैला, जितना डर था, लेकिन अब यह फैल रहा है और बढ़ने वाला है। इसलिए नागरिक बूस्टर डोज लें।

इससे पहले व्हाइट हाउस की उप प्रवक्ता काराइन जीन-पियरे ने कहा कि ओमिक्रोन को लेकर संबंधित विभाग सही दिशा में काम कर रहे हैं और अधिक से अधिक अमेरिकियों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही बूस्टर डोज को लेकर भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

गुरुवार को मियामी, फ्लोरिडा में कोरोनो वायरस संक्रमण में स्पाइक के साक्ष्य प्रदर्शित किए गए। एजेंसी के अनुसार, पिछले एक महीने में नए मामले देश भर में लगभग 40% बढ़े हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, फ्लोरिडा में 15 दिसंबर को 4,127 नए मामले सामने आए, जो 7 दिनों के औसत से लगभग 1,500 अधिक हैं। नवंबर के मध्य से देश भर में होने वाली मौतों में 18% की वृद्धि हुई है। एक दिन में औसतन 1,300 लोगों की जान चली गई है। पिछले महीने में कोविड अस्पताल में भर्ती होने में लगभग 45% की वृद्धि हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती