न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लेबनान और इजरायल बॉर्डर पर यूनाइटेड नेशन पीसमेकिंग फोर्स को तैनात, कई भारतीय सैनिक भी शामिल

ऐसे में लेबनान और इजरायल बॉर्डर पर यूनाइटेड नेशन पीसमेकिंग फोर्स को तैनात किया गया है, जिसमें कई भारतीय सैनिक भी शामिल हैं। ऐसे में अब आतंकियों की खैर नहीं है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 15 Oct 2023 10:45:49

लेबनान और इजरायल बॉर्डर पर यूनाइटेड नेशन पीसमेकिंग फोर्स को तैनात, कई भारतीय सैनिक भी शामिल

नई दिल्ली। इजरायल और गाजा स्थित आतंकी संगठन हमास के बीच भीषण जंग जारी है। सात अक्टूबर को इजरायल में अचानक घुसकर किए गए हमलों में कई इजरायली लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद इजरायल गाजा में भारी बमबारी करके बदला ले रहा है। इस बीच, लेबनान ने भी इजरायल पर कई रॉकेट दाग दिए और फिर इजरायली सेना ने पलटवार करते हुए भारी गालीबारी की है। ऐसे में लेबनान और इजरायल बॉर्डर पर यूनाइटेड नेशन पीसमेकिंग फोर्स को तैनात किया गया है, जिसमें कई भारतीय सैनिक भी शामिल हैं। ऐसे में अब आतंकियों की खैर नहीं है।

'इंडिया टुडे' के अनुसार, भारतीय सैनिकों की इजरायल और लेबनान की सीमा पर तैनाती है। हालांकि, उन्होंने प्रोटोकॉल की वजह से इस मामले में कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। यह तैनाती संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में योगदान देकर अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने की भारत की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इजरायल और फिलिस्तीनी समूह हमास के बीच युद्ध के बीच इजरायल को लेबनान के हिजबुल्लाह से भी खतरा है।

हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह ने रविवार सुबह लेबनान सीमा पर एक इजरायली शहर और सैन्य ठिकानों पर कम से कम पांच एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलें दागीं, जिसमें कम-से-कम एक नागरिक की मौत हो गई। उत्तरी शहर नाहरिया और आसपास के शहरों में भी नौ रॉकेट दागे गए, जिससे कोई क्षति या चोट नहीं आई। बाद में हमास ने रॉकेट हमलों की जिम्मेदारी ली। एंटी-टैंक मिसाइल हमले, जिसका दावा लेबनानी आतंकवादी समूह ने किया था, उत्तरी सीमा पर झड़पों की सीरीज में सबसे ताजा थे। इसके बाद लड़ाई में दूसरा मोर्चा खुलने की भी आशंका होने लगी है।

इजरायल रक्षा बलों ने कहा कि उसने मिसाइल और रॉकेट के स्रोतों पर तोपखाने से गोलाबारी की और हिजबुल्लाह से संबंधित साइटों पर हमले किए। आईडीएफ ने यह भी घोषणा की कि वह लेबनान सीमा से चार किलोमीटर तक के क्षेत्र को प्रतिबंधित कर रहा है, और नागरिकों को प्रवेश न करने का आदेश दे रहा है। रविवार शाम को उत्तरी शहर किर्यत शमोना के पास सीमा पर गोलीबारी की सूचना मिली थी। हिजबुल्लाह ने कई इजरायली सैन्य चौकियों पर हमले की जिम्मेदारी ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स