Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सैफ अली खान पर हमला: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, फर्जी नाम से रह रहा था मुंबई में

मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि आरोपी ने अपनी पहचान छुपाने के लिए कई नामों का इस्तेमाल किया। वह मुंबई में फर्जी नाम विजय दास और बिजॉय दास के साथ रह रहा था।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 19 Jan 2025 10:53:08

सैफ अली खान पर हमला: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, फर्जी नाम से रह रहा था मुंबई में

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के एक अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया। इस घटना में सैफ घायल हो गए और उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सैफ ने अपनी जान बचाने के लिए खुद ऑटो लेकर अस्पताल पहुंचने का फैसला किया। इस मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि आरोपी ने अपनी पहचान छुपाने के लिए कई नामों का इस्तेमाल किया। वह मुंबई में फर्जी नाम विजय दास और बिजॉय दास के साथ रह रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का असली नाम मोहम्मद शहजाद है, और वह बांग्लादेश का रहने वाला हो सकता है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पास भारतीय नागरिकता साबित करने वाले कोई भी दस्तावेज नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस उसकी पृष्ठभूमि और चोरी के अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

चोरी के इरादे से की घुसपैठ

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने चोरी के इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसपैठ की थी। उसने बताया कि उसे यह नहीं पता था कि यह घर सैफ अली खान का है। वह बिल्डिंग में सेफ रास्ता खोजते हुए एक्टर के घर तक पहुंच गया। रात 3 बजे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना के चश्मदीदों ने बताया कि आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और गिरफ्तारी के दौरान वह कई झूठे नाम बताता रहा।
सैफ की हालत स्थिर, परिवार का साथ

सैफ अली खान की सर्जरी सफल रही है, और वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं। फिलहाल लीलावती अस्पताल में उनकी देखभाल की जा रही है। करीना कपूर खान और परिवार के अन्य सदस्य लगातार अस्पताल में उनका हालचाल जानने पहुंच रहे हैं। गुरुवार रात हुई इस घटना में सैफ पर धारदार चाकू से 6 बार वार किया गया था। हमले के बाद सैफ ने अपनी सूझबूझ से खुद को बचाते हुए तुरंत अस्पताल पहुंचने का फैसला किया।

घटना के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

इस घटना के बाद सैफ अली खान के घर और आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ कर रही है। घटना ने एक बार फिर से मशहूर हस्तियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका