Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सास की इस बात पर शरमा गईं अंकिता, वीडियो देखें, अजय की बेटी न्यासा इसलिए हो रही हैं ट्रॉल

कलर्स टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर कुकिंग-कॉमेडी रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' का दूसरा सीजन शुरू होने वाला है। इसका प्रोमो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Jan 2025 8:46:20

2 News : सास की इस बात पर शरमा गईं अंकिता, वीडियो देखें, अजय की बेटी न्यासा इसलिए हो रही हैं ट्रॉल

कलर्स टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर कुकिंग-कॉमेडी रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' का दूसरा सीजन शुरू होने वाला है। इसका प्रोमो सामने आया है। नया सीजन 25 जनवरी से हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे से होगा। इसके कई एपिसोड शूट हो चुके हैं। कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए लेटेस्ट प्रोमो में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की सास और मां नजर आईं। प्रोमो में अंकिता की सास रंजना जैन होस्ट कॉमेडियन भारती सिंह से कहती हैं, ‘हीरे जैसे बेटे और सोने जैसी बहू को शो में छोड़ने आई हूं।’

फिर अंकिता की मां कहती हैं, ‘उनका प्यार भी इसी में देखा है इतना सारा।’ फिर सास कहती हैं, ‘लेकिन प्यार का प्रसाद अभी तक नहीं दिया यार, क्या किया ये।’ इतना सुनते ही विक्की शॉक्ड हो जाते हैं और अंकिता शरमा जाती हैं। भारती मजाकिया अंदाज में विकी से पूछती हैं कि आपका हौसला किसने गिराया, बताओ मुझे। आप कर सकते हो भाई। वहीं अंकिता भी अपना आंचल फैलाकर कहती हैं, 'मैं कबसे ऐसे बैठी हूं बेबी। डाल दे।’

विक्की कहते हैं, ‘ऐसे झोली में नहीं डाला जाता। समझाओ इसको। इसीलिए हो नहीं रहा है।’ ये सुनकर हर कोई हंस पड़ता है। इससे पहले अंकिता-विक्की पिछले साल ‘लाफ्टर शेफ्स’ के पहले सीजन में भी थे। उल्लेखनीय है कि अंकिता और विक्की पिछले साल सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में नजर आए थे। तब भी लोगों को उनकी केमिस्ट्री खूब पसंद आई थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लड़खड़ाती दिखीं न्यासा देवगन

एक्ट्रेस काजोल और एक्टर अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन ने अभी तक बॉलीवुड में एंट्री नहीं की है। हालांकि वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह विदेश में पढ़ाई कर रही हैं। फिलहाल वह शायद छुट्टियों में भारत आई हुई हैं। अब न्यासा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह एथनिक आउटफिट में नजर आ रही हैं और उनके साथ उनके दोस्त ओरी हैं। न्यासा को किसी इवेंट या फंक्शन से बाहर आते हुए स्पॉट किया गया।

इस दौरान वह पिंक कलर का शरारा सूट पहने थीं और मैचिंग का दुपट्टा कैरी किया था। इसके साथ खुले बाल और मिनिमल मेकअप में न्यासा प्यारी लग रही थीं। हालांकि न्यासा थोड़ा लड़खड़ाती हुई नजर आईं। एक बार तो उन्हें सहारा पाने के लिए खंभे का सहारा भी लेना पड़ा। पैप उनका नाम पुकारते रहते हैं लेकिन वो बिना किसी एक्सप्रेशन के कार में सीधी बैठी रहती हैं। अब ये देखकर लोगों ने दावा किया कि वो नशे में हैं।

उन्होंने शराब पी रखी है इसलिए लड़खड़ा रही हैं। यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग न्यासा पर जमकर निशाना साध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘वो हमेशा नशे में रहती हैं।’ दूसरे ने लिखा, “जितनी मम्मी संस्कारी बेटी साडू।” तीसरे ने लिखा, “नशे में है बहन।” ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी कुछ वीडियो आए हैं, जिसमें न्यासा थोड़ा गिरती हुई नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका