न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऋतिक ने शेयर किया पिता पर हुए हमले का किस्सा, शिरीष को 6 महीने तक गे समझती रहीं फराह

बॉलीवुड में रोशन फैमिली का खास योगदान रहा है। शुक्रवार (17 जनवरी) को उन पर आधारित डॉक्यूमेंट सीरीज ‘द रोशंस’ ओटीटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Jan 2025 7:34:13

2 News : ऋतिक ने शेयर किया पिता पर हुए हमले का किस्सा, शिरीष को 6 महीने तक गे समझती रहीं फराह

बॉलीवुड में रोशन फैमिली का खास योगदान रहा है। शुक्रवार (17 जनवरी) को उन पर आधारित डॉक्यूमेंट सीरीज ‘द रोशंस’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई। फैंस इसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। कुछ दिनों पहले इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई दिग्गज रोशन फैमिली के किस्से और बातें शेयर करते नजर आए। सीरीज में एक्टर ऋतिक रोशन अपने पिता एक्टर व फिल्ममेकर राकेश रोशन पर हुए हमले को लेकर इमोशनल होते नजर आए।

दरअसल साल 2000 में ऋतिक की पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म की सफलता के कुछ ही दिनों बाद राकेश पर मुंबई में दिनदहाड़े हमला हुआ था। दो गोलियां लगने के बावजूद राकेश खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचे थे। इस घटना के अंडरवर्ल्ड से जुड़े होने का शक था। ऋतिक ने घटना को याद करते हुए कहा कि ओह गॉड वो बहुत मुश्किल समय था, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैंने अपने पिता के लिए डर महसूस किया था। वे सुपरमैन थे।

यहां तक कि जब वे अस्पताल में थे, मुझे याद है कि मैंने खून जैसी लाल चादरों की एक झलक देखी थी और इससे मैं एक पल के लिए डर गया था। लेकिन अगले ही पल मेरे पिताजी बातचीत कर रहे थे, हंस रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वे इसे हैंडल कर सकते हैं। उसके एक महीने बाद ही मेरी मां ने बताया कि मेरे पिता एक दिन रात को मदद के लिए चिल्लाते हुए उठे थे, उन्हें लगा कि उन्हें गोली मार दी गई है।

तभी मुझे सुपरमैन के पीछे की कमजोरी का एहसास हुआ। उनका चेहरा इतना मजबूत था कि उन्होंने कभी भी अपना सॉफ्ट साइड सामने नहीं आने दिया। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक अब ‘वॉर 2’ में नजर आएंगे। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऋतिक की पिछली फिल्म साल 2024 में गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई ‘फाइटर’ थी।

Hrithik Roshan,actor hrithik roshan,rakesh roshan,actor rakesh roshan,the roshans,rajesh roshan,kaho naa pyaar hai,farah khan,shirish kunder,archana puran singh

अर्चना पूरन सिंह के यूट्यूब चैनल पर फराह खान ने पति को लेकर की बातें

फेमस कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान ने हाल ही में अपने पति शिरीष कुंदर को लेकर बात की। दरअसल वह एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के यूट्यूब चैनल पर आई थीं। अर्चना ने फराह से पूछा कि तुम्हारी और शिरीष की मुलाकात कैसे हुई? फराह ने बताया कि वो ‘मैं हूं ना’ फिल्म का एडिटर था और मैं कोरियोग्राफर। अर्चना ने तुरंत बोला कि अच्छा तो उसने कह दिया कि मैं हूं ना। इस पर फराह ने कहा कि नहीं, मैं तो शुरुआत में उससे नफरत करती थी।

मुझे शुरू में लगा कि शिरीष गे है तो मैं उससे शुरुआत के 6 महीने नफरत करती रही। लेकिन बाद में हम दोनों को प्यार हो गया और हमने शादी कर ली। शिरीष काफी शांत स्वभाव का इंसान है, गुस्सा मुझे ही ज्यादा आता है। अर्चना ने फराह से पूछा कि तुम्हारे बच्चे तो अब बड़े हो गए हैं तो वो बोली हां, फरवरी में वो 17 साल के हो जाएंगे। फिर अर्चना ने पूछा कि वो तुम्हारे ज्यादा करीब हैं या शिरीष के।

इस पर फराह ने कहा कि मैं फन मॉम हूं, लेकिन ज्यादातर घर से बाहर रहती हूं तो वो अपने पापा पर ज्यादा विश्वास करते हैं। अर्चना ने पूछा कि अच्छा एक बात बताओ कि अगर तुम्हारी और शिरीष की लड़ाई हो जाए तो पहले सॉरी कौन बोलता है। इस पर फराह ने कहा कि मुझे याद नहीं कि शादी के 20 सालों में कभी भी शिरीष ने मुझे सॉरी कहा हो। अर्चना ने पूछा ऐसा क्यों? फराह ने कहा कि उसकी कभी गलती होती ही नहीं है इसलिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ