न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : पुलिस लाइन के पास पड़ा मिला राजकीय पशु ऊंट का शव, धड़ था लेकिन गर्दन गायब

सोमवार शाम यहां सूरजपोल थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के नजदीक राजकीय पशु ऊंट का शव मिला जहां ऊंट का धड़ तो मिला लेकिन उसकी गर्दन नहीं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 May 2021 2:14:12

उदयपुर : पुलिस लाइन के पास पड़ा मिला राजकीय पशु ऊंट का शव, धड़ था लेकिन गर्दन गायब

उदयपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया। सोमवार शाम यहां सूरजपोल थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के नजदीक राजकीय पशु ऊंट का शव मिला जहां ऊंट का धड़ तो मिला लेकिन उसकी गर्दन नहीं। इसके बाद स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सूरजपोल थाना पुलिस ने राजकीय पशु की हत्या मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्रीय निवासियों की शिकायत के आधार पर कुछ संदिग्ध युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है। ऐसे में पुलिस कॉलोनी में लगे CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस लाइन के नजदीक रहने वाले रवि ने बताया कि हर दिन की तरह वह सोमवार शाम घूमने निकले थे। इस दौरान पुलिस लाइन के बाहर टेकरी राेड पर साेमवार शाम दीवार से सटा ऊंट का धड़ मिला, ऊंट के पैर बंधे थे और गर्दन कटी हुई थी। आस-पास कहीं भी गर्दन नहीं मिली। इसके बाद रवि ने स्थानीय निवासी और पुलिस प्रशासन को घटनाक्रम की सूचना दी। वहीं, कॉलोनी के महेश ने बताया कि यह ऊंट पिछले कुछ दिनों से कॉलोनी में ही घूम रहा था। कल शाम तक भी ऊंट यहीं बैठा हुआ दिखा था। साेमवार शाम काे ऊंट मूर्छित पड़ा दिखा, पास गए ताे देखा कि उसकी गर्दन कटी हुई है। आस-पास ढूंढने पर भी गर्दन नहीं मिली। साथ ही उसके पैरों पर रस्सी बंधी हाेने के निशान थे। संभावना है कि रविवार रात काे बदमाशों ने ऊंट के पैरों काे बांधा और उसकी गर्दन काटकर ले गए। लाॅकडाउन के कारण आवाजाही कम हाेने से भी किसी की नजर इस पर नहीं गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल

महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद

राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी

बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार

बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर

चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं

गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम

घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?

हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी

व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी

महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर

Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए