न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

काबुल में हाईजैक हुआ यूक्रेन का विमान, ईरान की तरफ ले जाने की खबर

अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul) से यूक्रेन (Ukraine) के एक विमान को हाईजैक (Hijacked) करने की खबर सामने आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Aug 2021 2:40:50

 काबुल में हाईजैक हुआ यूक्रेन का विमान, ईरान की तरफ ले जाने की खबर

अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul) से यूक्रेन (Ukraine) के एक विमान को हाईजैक (Hijacked) करने की खबर सामने आई है। ये विमान यूक्रेनी नागरिकों को बाहर निकालने के लिए अफगानिस्तान पहुंचा था। मगर रूसी मीडिया आउटलेट इंटरफेक्स ने कहा है कि यूक्रेन ने अफगानिस्तान में किसी भी यूक्रेनी विमान के हाईजैक होने से इनकार किया है। यूक्रेन के डिप्टी विदेश मंत्री येवगेनी येनिन (Yevgeny Yenin) ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। वहीं, रूसी मीडिया का दावा है कि इस प्लेन को हाईजैक के बाद ईरान की तरफ ले जाया जा रहा है।

दरअसल, यूक्रेन के डिप्टी विदेश मंत्री येवगेनी येनिन (Yevgeny Yenin) ने मंगलवार को कहा, ‘पिछले रविवार को कुछ लोगों द्वारा हमारे विमान को हाईजैक कर लिया गया। मंगलवार को ये विमान हम से गायब कर दिया गया। यूक्रेनी लोगों को एयरलिफ्ट करने के बजाय विमान में सवार कुछ लोग इसे ईरान ले गए। हमारे तीन अन्य एयरलिफ्ट प्रयास सफल नहीं हो पाए, क्योंकि हमारे लोग एयरपोर्ट तक नहीं पहुंच पाए।’

हालांकि, मंत्री ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि विमान को क्या हुआ या क्या कीव इस विमान को वापस लाने की कोशिश करेगा। येनिन ने सिर्फ इस बात को रेखांकित किया कि पूरी राजनयिक सर्विस विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा (Dmitry Kuleba) के नेतृत्व में पूरे सप्ताह काम करती रही है।

रविवार को 31 यूक्रेनी नागरिकों सहित 83 लोगों के साथ एक सैन्य विमान अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से युक्रेन की राजधानी कीव पहुंचा। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि इस विमान के जरिए 12 यूक्रेनी सैन्यकर्मियों की स्वदेश वापसी हुई है। इसके अलावा, विदेशी पत्रकार और मदद मांगने वाले कुछ लोगों को भी बाहर निकाला गया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने ये भी बताया कि लगभग 100 यूक्रेनी नागरिक ऐसे हैं, जो अभी भी अफगानिस्तान से बाहर निकाले जाने के इंतजार में बैठे हुए हैं।

इस बीच खबर है कि तालिबान अफगानिस्तान के हेरिटेज साइट्स को निशाना बना रहा है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि तालिबानियों ने गजनी प्रांत के एंट्री गेट को क्रेन से तोड़ दिया है। ये गेट इस्लामी साम्राज्य की स्थापना की याद में बनाया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती