Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर: राहगीरों को रौंदने के बाद खाई में गिरा बेकाबू ट्रेलर, 5 की मौत, मरने वालों में चालक परिचालक भी शामिल

तेज रफ्तार में जा रहा एक अनियंत्रित ट्रेलर ने चार राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेलर उन चारों को कुचलते हुए गहरी खाई में जा गिरा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 17 Jun 2024 9:08:13

उदयपुर: राहगीरों को रौंदने के बाद खाई में गिरा बेकाबू ट्रेलर, 5 की मौत, मरने वालों में चालक परिचालक भी शामिल

उदयपुर। सोमवार को राजस्थान के उदयपुर जिले के बेकरिया थाना इलाके में गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर फिर हादसा हो गया। तेज रफ्तार में जा रहा एक अनियंत्रित ट्रेलर ने चार राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेलर उन चारों को कुचलते हुए गहरी खाई में जा गिरा। इस सड़क हादसे में तीन राहगीरों समेत ट्रेलर के चालक और परिचालक की मौत हो गई, जबकि एक घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और स्थिति को संभाला।

हादसे के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और शवों को वहां से उठवाकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार 3 मृतक बेकरिया थाना क्षेत्र के तिलोई के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ट्रेलर कहां से आया था और कहां जा रहा था इसका भी अभी खुलासा नहीं हो पाया है। बेकरिया थाना पुलिस पूरे मामले की जांच रही है।

पुलिस के अनुसार यह हादसा गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर स्थित मलवा चौराहे पर सुबह करीब 11.30 बजे हुआ. वहां एक ट्रेलर तेज रफ्तार जा रहा था। मलवा चौराहे के पास चालक उस पर नियंत्रण खो बैठा. इससे ट्रेलर ने राह चलते चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
ट्रेलर ने उनको बुरी तरह से कुचल डाला, जिससे उनमें से तीन राहगीरों की मौके पर ही मौत हो गई। फिर ट्रेलर लहराता हुआ हाईवे के पास स्थित गहरी खाई में जा गिरा। इससे ट्रेलर के चालक और परिचालक की भी दर्दनाक मौत हो गई। एक गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका