न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर: कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मृतक छात्र का दाह संस्कार, पिता-चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि, इंटरनेट सेवा के साथ ही स्कूल-कॉलेज बंद

राजस्थान के उदयपुर में अपने सहपाठी द्वारा चाकू से किए गए हमले में मारे गए छात्र का मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 20 Aug 2024 12:46:37

उदयपुर: कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मृतक छात्र का दाह संस्कार, पिता-चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि, इंटरनेट सेवा के साथ ही स्कूल-कॉलेज बंद

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में अपने सहपाठी द्वारा चाकू से किए गए हमले में मारे गए छात्र का मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया। परिवार और स्थानीय निवासियों में गहरा गम और आक्रोश था। बच्चे के पिता और चचेरे भाई ने उसे मुखाग्नि दी, और इस दौरान बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए लोग लगातार नारेबाजी करते रहे। अंतिम यात्रा के दौरान भी पूरे रास्ते में लोग आक्रोश व्यक्त करते हुए नारे लगाते रहे।

अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद थे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, और पूरे शहर में अब भी विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात है। ड्रोन के माध्यम से अंतिम संस्कार स्थल की निगरानी की गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके अलावा, मोक्षधाम में सिविल ड्रेस में भी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी।0

मंगलवार सुबह लगभग 4:30 बजे बच्चे के शव को परिवार को सौंपा गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए, उदयपुर शहर में इंटरनेट सेवाएं बंद रखी गई हैं, और स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी घोषित की गई है। समाज के नेताओं ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।

जारी आदेश के अनुसार 19 अगस्त से शाम चार बजे से आगामी 24 घंटे तक संपूर्ण उदयपुर शहर, बेदला, ब़ड़गांव, बलीचा, देबारी, एकलिंगपुरा, कानपुर, ढीकली और बुवाणा में इंटरनेट सेवा निलंबित रहेंगी। 51 लाख का मुआवजा और नौकरी पर सहमति बनी है। प्रशासन ने परिजनों की मांगें मान ली हैं।

बता दें चाकूबाजी की घटना में घायल हुए छात्र ने दम तोड़ दिया था। उसका एमबी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। मौत से कुछ देर पहले छात्र की बहन ने उसकी कलाई पर राखी बांधी थी। छात्र की मां ने आरोपी को फांसी देने की मांग की है। वहीं, मौत की खबर सुनने के बाद अस्पताल छावनी बन चुका है। अस्पताल के बाहर भी भीड़ जमा होने लगी है। हालात को देखते हुए उदयपुर में अगले 24 घंटे के लिए नेटबदी बढ़ाई गई है।

16 अगस्त को दोनों छात्रों के बीच चाकूबाजी की घटना हुई थी। आरोपी छात्र ने पूछताछ में खुलासा हुआ कि होमवर्क कॉपी नहीं देने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इससे पहले भी दोनों के बीच क्लास में झगड़ा हुआ था। हालांकि, इसके बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन आरोपी छात्र ने लंच के दौरान अपने स्कूटी में चाकू रख लिया और जैसे ही लंच हुआ उसने छात्र पर हमला कर दिया। इसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी छात्र अपनी स्कूटी से फरार हो गया। घटना के बाद छात्र को एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी छात्र ने कपासन चित्तौड़गढ़ से एक मेले के दौरान 400 में एक चाकू खरीदा था। आरोपी को न्यायालय ने बाल सुधार गृह भेज दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट