न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से गई चाची-भतीजी की जान, जा रहे थे बीमार चाचा से मिलने

मृतकों की पहचान दुर्गा कालोनी निवासी अंशुल व अर्बन इस्टेट निवासी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिमला के रूप में हुई हैं। बिमला रिश्ते में अंशुल की चाची लगती थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Jul 2021 11:48:56

हरियाणा : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से गई चाची-भतीजी की जान, जा रहे थे बीमार चाचा से मिलने

हरियाणा के जींद में शनिवार को एक भीषण हादसा देखने को मिला जिसमें तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से चाची-भतीजी की जान चली गई।मृतकों की पहचान दुर्गा कालोनी निवासी अंशुल व अर्बन इस्टेट निवासी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिमला के रूप में हुई हैं। बिमला रिश्ते में अंशुल की चाची लगती थी। दोनों बधाना गांव में बीमार चल रहे बिमला के जेठ रायसिंह से मिलने के लिए जा रही थी।सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि दुर्गा कालोनी निवासी जलबीर के बयान दर्ज कर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाकर सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शव को परिजनों को सौंप दिया।

जलबीर ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पुत्रवधु 34 वर्षीय अंशुल और उसकी चाची बिमला शनिवार सुबह स्कूटी पर बधाना गांव में रायसिंह से मिलने के लिए जा रही थी। रायसिंह बिमला का जेठ और अंशुल का चाचा था। जब वह दोनों सुबह शाहपुर गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रहे अज्ञात ट्रक चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारकर कुचल दिया। शाहपुर गांव के नजदीक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से स्कूटी टकराने से दोनों की मौत हो गई। दोनों चाची भतीजी की ट्रक के नीचे कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?