न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : स्कूटी सवार दो छात्राओं को डंपर ने मारी टक्कर, दोनों ने तोड़ा दम

हादसे के बाद दोनों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने एक छात्रा को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी छात्रा को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Jul 2021 11:17:01

हरियाणा : स्कूटी सवार दो छात्राओं को डंपर ने मारी टक्कर, दोनों ने तोड़ा दम

हरियाणा के झज्जर में छूछकवास रोड पर भीषण हादसा देखने को मिला जहां तलाव मोड़ से आगे शिव मंदिर के पास स्कूटी सवार दो छात्राओं को डंपर ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों लड़कियों की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने एक छात्रा को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी छात्रा को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इस छात्रा ने भी रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया है। पुलिस थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों छात्राओं के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

सिलानी जालिम गांव निवासी तनु पुत्री रामचंद्र व प्रीति पुत्री अशोक छूछकवास गांव में एक नर्सिंग कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करती थी। शनिवार सुबह दोनों छात्राएं स्कूटी पर अपने कॉलेज जा रही थी। जब वे तलाव गांव के चौक से कुछ ही दूरी पर पहुंची थी तो शिव मंदिर के पास एक डंपर ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों छात्राएं घायल हो गई। राहगीरों की मदद से दोनों छात्राओं को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने तनु को मृत घोषित कर दिया जबकि प्रीति को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर प्रीति ने भी दम तोड़ दिया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर डंपर को कब्जे में ले लिया है। लेकिन डंपर चालक डंपर को छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?